Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
रामपुरा नगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, हर हर महादेव गुरुदेव की तपोस्थली दत्तात्रेय मंदिर में होंगे भंडारे सहित धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन UCC बिल MP में हुआ पास, सारंग बोले- चार शादी और हलाला पर लगेगी रोकपंख अभियान की समीक्षा बैठक 24 जुलाई कोबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 24 जुलाई कोजनसुनवाई  में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाईमनासा पुलिस को मिली बडी सफलता एसप्रेसो कार मे तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार* *41 किलो 200 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय कार के जप्त* जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त संदेश: 117 आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर ने जनसुनवाई में 117 आवेदकों की सुनी समस्याएंहाई कोर्ट के फैसले पर आया पत्नी गीतांजलि का बयान- 'सरकार से ज्यादा सोनम वांगचुक की चिंता हमें है'क्या राहुल गांधी नहीं चाहते एक और अन्ना आंदोलन? छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस ने बदली सियासी प्लानखाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने होटल-रेस्टोरेंटों का किया गया आकस्मिक निरीक्षणमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमौसम : झारखंड-बिहार में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल21 जुलाई ‘शहीद दिवस’ : 3 खेमों में बंटी सियासत, ममता और रीतब्रत बनर्जी की रैलियों में कार्यकर्ताओं के लिए खास मेन्यूसमान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश ने 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा की दिशा में उठाया बड़ा कदम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में आयोजित प्री-बिड मीटिंग को वर्चुअली किया संबोधित

MPINFO
MP Info 01 जुलाई 2026, 03:00 pm
मध्यप्रदेश ने 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा की दिशा में उठाया बड़ा कदम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में आयोजित प्री-बिड मीटिंग को वर्चुअली किया संबोधित

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत कर दी है। मध्यप्रदेश, स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है। उन्होंने बताया कि दावोस में की गई घोषणा के अनुरूप प्रदेश, 24 घंटे हरित ऊर्जा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए, मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में आयोजित प्री-बिड मीटिंग को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। नई दिल्ली में हुई बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव तथा विभिन्न कपंनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश का ट्रैक रिकॉर्ड सबसे बेहतर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना ने देश में सबसे कम सौर टैरिफ स्थापित कर भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। शाजापुर-नीमच सोलर पार्कों ने 2.14 रूपए प्रति यूनिट का प्रदेश में सबसे कम टैरिफ अर्जित किया।

हाल ही में मुरैना की 4 घंटे की स्टोरेज प्लस परियोजना के लिए 2.70 रूपए प्रति यूनिट पर पीपीए हुआ, यह देश की सबसे प्रतिस्पर्धी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में से एक है। मध्यप्रदेश है देश का सबसे निवेश मित्र राज्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पारदर्शी नीतियाँ, त्वरित निर्णय और उत्कृष्ट अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों से मध्यप्रदेश की ऊर्जा क्रांति के सहभागी बनने का अनुरोध किया। ऊर्जा में आत्मनिर्भरता है हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केवल परियोजनाएँ स्थापित करना नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाना राज्य सरकार का उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना और सभी हितधारकों के संयुक्त प्रयास से 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में ऐतिहासिक सिद्ध होगी। नई दिल्ली की प्री-बिड मीटिंग में टाटा पॉवर, रिलायंस एनर्जी, टोरेंट पॉवर, जिंदल रिन्युएबल, एन.टी.पी.सी., अडानी ग्रीन्स, हिन्दुस्तान पॉवर, महिंद्रा सिस्टम आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें