Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, विदेशी निवेश से डिजिटल पेमेंट तक कई नियम बदलने की तैयारीदतिया की हार से BJP में मचा मंथन, CM मोहन यादव की हाई लेवल बैठक; भीतरघात की जांच को बनी समितिउदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा, तंजावुर थाने के बाहर जुटे हजारों DMK समर्थकों में खुशी की लहरकुकडेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर की स्प्लेंडर से 58.840 किलो डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार7 साल में 274 भगोड़े लाए गए भारत, अब विदेश भागने से भी नहीं बचेंगे अपराधीनालियों में डाला गया लिक्विड कीटनाशक बना मुसीबत, बे स्वाद व दुर्गंधयुक्त हुआ कुएं का पानी; क्षेत्रवासियों में आक्रोशप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए फसल बीमा रथ को दिखाई गई हरी झंडीकलेक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई  लगातार जारीसमय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागों की परखी प्रगति5 हजार से अधिक किसानों के हित में बड़ा निर्णय, कवच योजना को मंजूरी | अपेक्स और जिला सहकारी बैंकों द्वारा 50 करोड़ की निधि की जाएगी निर्मित राज्य सरकार 25 करोड़ की अंशपूंजी करायेगी उपलब्ध जनजातीय कार्य विभाग के शैक्षणिक संवर्ग के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमानअरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, छत्तीसगढ़ के सीएम ने केंद्र से किया आग्रहभाजपा मंडल रामपुरा की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर दिए दिशा-निर्देशजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 147 आवेदकों की समस्याएं'किसी का सिर फटा, किसी के कंधे में आई चोट.. दो मिनट तक हवा में 360 डिग्री घूमता रहा प्लेन', एयर इंडिया यात्री ने बताई टर्बुलेंस की कहानीभाजपा के साथ नहीं जायेंगे NCPI नेता अबू ताहेर, तीन मुस्लिम सांसदों ने TMC में वापसी के दिये संकेत

जनसहयोग से जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नदियां हमारी प्रत्यक्ष शक्तियां हैं : दादा गुरू साधक और शासक समाज के बीच कार्य करते हैं, तो मिलते हैं श्रेष्ठ परिणाम : श्री आर्य रवीन्द्र भवन में हुई नर्मदा चिंतन बौद्धिक

MPINFO
MP Info 15 मई 2026, 10:00 pm
जनसहयोग से जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नदियां हमारी प्रत्यक्ष शक्तियां हैं : दादा गुरू साधक और शासक समाज के बीच कार्य करते हैं, तो मिलते हैं श्रेष्ठ परिणाम : श्री आर्य रवीन्द्र भवन में हुई नर्मदा चिंतन बौद्धिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पानी को बचाने और सहेजने के लिए सरकार के साथ ही आम नागरिक भी सजग और सक्रिय हैं। इसी कारण मध्यप्रदेश केन्द्र सरकार द्वारा करवाए गए जल संरक्षण और जन संचयन के कार्यों में अग्रणी राज्य है। नर्मदा मिशन जैसी संस्थाएं जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।

मध्यप्रदेश में सभी शासकीय विभाग पानी बचाने और लोगों को जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार के लिए मिलकर कार्य करने की भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य अतिथियों ने परिसर स्थल में देशी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाल चित्रकार श्री विक्रम लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मां नर्मदा का चित्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री दादा गुरु भगवान ने प्रवचन द्वारा मार्गदर्शन दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और दादा गुरु ने स्मित अपराजिता की पुस्तक "समर्थ दृष्टि: साधना के शिखर" का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में विभिन्न श्रेष्ठ सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों को समर्थ नर्मदा अलंकरण प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कुंए, बावड़ियां, पोखर, नहर और अन्य जल स्त्रोतों एवं जल संरचनाओं के संरक्षण के कार्य चल रहे हैं।

गुड़ी पड़वा से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियां आगामी 30 जून तक निरंतर चलेंगी। इतनी लंबी अवधि के इस अभियान का उद्देश्य जल संरचनाओं को उपयोगी बनाना और पानी के प्रति जन जागृति बढ़ाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संवर्धन अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है।

प्रदेश में अनेक त्यौहार भी शासन-प्रशासन के साथ मिलकर मनाए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास और विरासत के संरक्षण के आहवान पर मध्यप्रदेश अमल कर रहा है। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि नदियों के उद्गम स्थलों के अवलोकन और उन्हें उपयोगी बनाए रखने की दिशा में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग कार्य कर रहा है।

ऐसे प्रयासों में सराहनीय जनभागीदारी मिल रही है। वरिष्ठ राष्ट्रवादी विचारक श्री गोपाल आर्य ने कहा कि हमारे देश में अमृता देवी जैसी महिलाएं हुई हैं, जो वृक्षों को बचाने के लिए बलिदान से भी पीछे नहीं हटी। साधक और शासक जब समाज के बीच में रह कर कार्य करते हैं तो श्रेष्ठ परिणाम सामने आते हैं।

कार्यक्रम में दादा गुरू ने कहा कि भारत की संस्कृति ने दुनिया को दर्शन दिया है। हमारी प्रकृति यह संकेत दे रही है कि हम सभी मिलकर पर्यावरण की चिंता करें। हमारी नदियां हमारी शक्ति है। गंगा-यमुना-नर्मदा जल के रूप में प्रवाहित होने वाली प्रत्यक्ष शक्तियां हैं।

नर्मदा पथ व्यक्तित्व निर्माण का पथ है। दादा गुरू ने मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में हो रहे कार्य की प्रशंसा की। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने प्रदेश में जनसहयोग से जल संरचनाओं के संरक्षण के कार्यों का विवरण दिया। कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग, राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया, विधायक श्री भगवानदास सबनानी और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें