Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द

Author
Mukesh Rathor 13 अप्रैल 2026, 08:13 pm
नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द
**नीमच/रामपुरा/मनासा। किसानों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई नई ई-विकास प्रणाली की अनदेखी करना अब विक्रेताओं को भारी पड़ रहा है। मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, भोपाल के निर्देशों के बावजूद बिना ई-टोकन उर्वरक वितरण करने वाले तीन विक्रेताओं पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके पंजीयन (रिटेलर आईडी) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को निम्नलिखित विक्रेताओं द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना ई-टोकन उर्वरक विक्रय किया गया— अंकुश कृषि सेवा केन्द्र, रामपुरा मारू ट्रेडर्स, कुकड़ेश्वर श्री बीज भंडार, मनासा बताया गया है कि विभाग द्वारा पहले ही कार्यालयीन पत्र (दिनांक 6 अप्रैल 2026) के माध्यम से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि बिना ई-टोकन किसी भी स्थिति में उर्वरक का वितरण नहीं किया जाए। इसके बावजूद नियमों की अवहेलना सामने आने पर यह कड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने इसे उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 का उल्लंघन मानते हुए संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विक्रेता 7 दिवस के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके विरुद्ध आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। क्या है ई-विकास प्रणाली? यह प्रणाली किसानों को उर्वरक वितरण को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई है, जिसमें ई-टोकन के माध्यम से ही खाद का वितरण किया जाता है, ताकि कालाबाजारी और अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। प्रशासन का संदेश: नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी किसानों को पारदर्शी व्यवस्था का लाभ दिलाना प्राथमिकता दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की सख्ती साफ** नजर आने लगी है।
Ad

ताज़ा खबरें