Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा आज 02 जून को नीमच प्रवास परदिल्ली में गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीपीएम स्वनिधि योजना से देश के लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सपनों को मिली नई उड़ान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के सफलतम 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार प्रदेश के 9 लाख से अधिक पथ-विक्रेता हो चुके हैजिला कौशल विकास समिति की बैठक 3 जून कोसुश्री अंकिता पण्डया को मिला उप संचालक सामाजिक न्याय का अतिरिक्त प्रभारप्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में गठित की गई है उच्च स्तरीय समिति आम नागरिकों से किये गये है सुझाव आमंत्रितमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 22वीं एशियन अंडर 20 एथलेटिक्स चैपियनशिप्स के पदक विजेताओं को दी बधाईशिक्षा मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में आग लगने की खबर का खंडन कियाम.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 8 जून को नीमच आएंगेशादी के कुछ घंटे बाद ही भारतीय मूल के पायलट की मौत, घने जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर, पत्नी बचींग्रामीण स्‍वरोजगार  प्रशिक्षण संस्‍थान द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजनकलेक्टोरेट में सामुहिक राष्‍ट्रगॉन एवं वन्‍दे मातरम का गायनमध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था | कानूनी संरक्षण: अधिकारों की मजबूत नींवमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल गौरव दिवस की दी बधाई | भोपाल के विलीनीकरण और स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को किया नमन भोपाल को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाकर गौरव के इस अवसर को सार्थक करें भोपालवासीबच्चों के सपनों, अधिकारों और हितों के प्रति समर्पित रहना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की बधाई दी

देवास जिले की ग्राम पंचायत मोरूखेड़ी ने पेश की जल संरक्षण की मिसाल | 350 कंटूर ट्रेंच से लगभग 13 लाख लीटर वर्षा जल का किया जायेगा संचयन

MPINFO
MP Info 12 मई 2026, 01:30 pm
देवास जिले की ग्राम पंचायत मोरूखेड़ी ने पेश की जल संरक्षण की मिसाल | 350 कंटूर ट्रेंच से लगभग 13 लाख लीटर वर्षा जल का किया जायेगा संचयन

HTML clipboard देवास जिले में संचालित ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विभिन्न जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत देवास की ग्राम पंचायत मोरूखेड़ी ने जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय पहल करते हुए एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

ग्राम पंचायत मोरूखेड़ी में जनभागीदारी से पंचायत क्षेत्र की पहाड़ी पर कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य किया गया है। लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र में किए जा रहे इस कार्य के तहत कुल 350 कंटूर ट्रेंच बनाई गई हैं। इन ट्रेंचों के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लीटर वर्षा जल का संचयन किया जा सकेगा।

इसके अलावा ग्राम पंचायत में 03 पेरकोलेशन टैंक, 02 डगवेल, 05 रूफ वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं, 01 बोरिंग रिचार्ज एवं 02 चेक डेम का निर्माण भी किया गया है। इन संरचनाओं से लगभग 07 लाख लीटर जल का अतिरिक्त संचयन होगा। ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के अंतर्गत निर्मित की जा रही इन संरचनाओं से वर्षा जल रुकने के साथ ही भू-जल स्तर में वृद्धि होगी।

इससे क्षेत्र के आसपास के कुएं एवं बोरिंग पुनर्जीवित होंगे तथा ग्रामीणों को भविष्य में पेयजल और सिंचाई की समस्या से स्थायी राहत मिलने की संभावना है। ग्राम पंचायत मोरूखेड़ी की यह पहल जल संरक्षण एवं जनसहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें