Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामासंकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री नमन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदीVideo: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशनHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्टबाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश

बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य पर्वों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा

MPINFO
MP Info 10 अगस्त 2026, 08:25 pm
बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य पर्वों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बलराम कृषि महोत्सव सिर्फ किसानों का नहीं, यह हमारी भारतीय कृषि संस्कृति का उत्सव है। इसीलिए इसे एक सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाया जाए। इन दिनों प्रदेश में सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें उन्नत कृषि पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है।

बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों की इसमें सहभागिता इस बात का प्रतीक है कि किसान स्वप्रेरणा से इस महोत्सव से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संस्कृति विभाग बलराम कृषि महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित कर किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति का लाभ उठाए और उन्हें मनोरंजक तरीके से हमारी संस्कृति और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सहित आगामी सभी पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस और अन्य पर्वों से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण मास चल रहा है।

कांवड़िये शिवालयों की तरफ बढ़ रहे हैं। इनके सहज आवागमन, भोजन, पानी, सुरक्षा सभी के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं। कांवड़ियों को कोई कठिनाई नहीं हो। 14 अगस्त को मनाया जाएगा भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री संजय कुमार शुक्ल ने बैठक में बताया कि 14 अगस्त को वंदेमातरम् 150 वर्ष समारोह एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा।

इस दिन शौर्य स्मारक में एक 'चित्र प्रदर्शनी' आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस प्रदर्शनी का शुभारंभ कर इसका अवलोकन भी करेंगे। इस अवसर पर शौर्य स्मारक में ही प्रवासी भारतीय और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती 'प्रवासी सेनानी वीथी' का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इसी स्थान से पुलिस बल की तिरंगा बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना करेंगे। रैली की शुरुआत शौर्य स्मारक से होकर विभिन्न मार्ग होते हुए इसका समापन भी शौर्य स्मारक में ही होगा। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह शौर्य स्मारक में पुष्पांजलि और शाम को रविन्द्र भवन में मनेगा आजादी का महापर्व अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस अवसर पर सुबह 8.30 बजे शौर्य स्मारक भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शौर्य स्मारक स्थित शहीद स्तम्भ पर पुष्प चक्र एवं भारतमाता की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

इसी दिन शाम 6.30 बजे रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में आजादी का महापर्व कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रीमती कविता कृष्णमूर्ति और उनके दल द्वारा सांगीतिक प्रस्तुति दी जाएगी। 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन अपर मुख्य सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि 28 अगस्त को रक्षा पर्व के रूप में रक्षाबंधन बनाया जाएगा।

इस वर्ष यह सामाजिक संबंधों के राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में लाड़ली बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाएंगे। साथ ही इस दिन सभी वरिष्ठजन समाज के कमजोर वर्गों, जरूरतमंदों और निराश्रितों की रक्षा करने का भाव लेकर उनसे रक्षा सूत्र बंधवाएंगे।

2 सितम्बर को मनाई जाएगी बलराम जयंती अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि 2 सितम्बर को बलराम जयंती मनाई जाएगी। इस दिन संस्कृति विभाग द्वारा कृषि संबंधी पारम्परिक कलारूपों की प्रस्तुतियां, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में खेल-कूद प्रतियोगिता तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा कृषि संबंधी आधुनिक उपकरण, खाद, बीज और औषधि केन्द्रित प्रदर्शनी, सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

'श्रीकृष्ण पर्व' अपर मुख्य सचिव संस्कृति श्री शुक्ला ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा 29 अगस्त से 6 सितम्बर तक प्रदेश भर में 'श्रीकृष्ण पर्व' मनाया जाएगा। इसमें 29 अगस्त से 4 सितम्बर तक रविन्द्र भवन में सात दिवसीय श्री रासलीला समारोह जैसे अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण पर्व के दौरान प्रदेश के 101 स्थानों पर श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण पर्व से जुड़ी गतिविधियों में स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग और नगरीय निकायों को भी शामिल करने और इनका सहयोग लेने के निर्देश दिए।

'श्रीकृष्ण पर्व' के दौरान होने वाली गतिविधियों का स्वरुप अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ल ने बताया कि श्रीकृष्ण पर्व आयोजन के दौरान प्रदेश में श्रीकृष्ण की लीलाओं और प्रसंगों से जुड़े 25 स्थलों में उस स्थल से जुड़े हुए प्रसंग/आख्यान के अनुसार कलाकारों की प्रस्तुति, लीला केन्द्रित गतिविधियां, श्रीकृष्ण से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियाँ एवं भगवान बलराम-श्रीकृष्ण केन्द्रित भक्ति गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संबंधित जिला प्रशासन के अंतर्गत आने वाले सभी कृष्ण मंदिरों, मठों, देवालयों का विशेष श्रृंगार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक जिले के महत्वपूर्ण स्थल पर संस्कृति विभाग के माध्यम से अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में कलेक्टर्स को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी श्रीकृष्ण मंदिरों में होने वाली गतिविधियों के आयोजन में तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण का सहयोग भी लिया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, प्रमुख सचिव श्री सुखबीर सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क श्री मनीष सिंह, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए
राष्ट्रीय

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क
राष्ट्रीय

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी