Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में वीसी से हुए शामिल

MPINFO
MP Info 29 जुलाई 2026, 09:45 pm
भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में वीसी से हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान दिया गया है। गुरु की महिमा अपार है गुरुओं के प्रति हम सदैव कृतज्ञ रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मंदसौर में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में गुरुओं की गौरवशाली परंपरा रही है। आदि शंकराचार्य, वेदव्यास जी जैसे गुरुओं के माध्यम से हमारी संस्कृति में शिक्षा के साथ प्रेम भक्ति दया करुणा अनुशासन आदि संस्कार पुष्पित पल्लवित हुए हैं। गुरु की गादी से ही चरित्र निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि उज्जैन के सांदीपनि आश्रम की महता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में संचालित किये जा रहे सांदीपनि स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाए हुए हैं अब प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी भी सांदीपनि विद्यालयों की ओर आ रहे हैं।

प्रदेश में 25 हजार करोड रुपए राशि के प्रावधान के साथ स्थान पर सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर कार्यक्रम में उपस्थित गुरु पंडित श्री भीमाशंकर शास्त्री जी के गौ संरक्षण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उनके संकल्प के लिये बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे अवसर मिलते ही आगामी दिनों मंदसौर आएंगे। श्रावण मास के दौरान धूमधाम से भगवान की सवारी आयोजित की जाएगी। सवारी के दौरान पुलिस बैंड की भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू पुर्णिमा की सभी को बधाई भी दी। मंदसौर कृषि मंडी प्रांगण में इस अवसर पर गुरुदेव पंडित श्री भीमाशंकर शास्त्री जी, विधायक श्री विपिन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दूर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, श्री महेन्द्र गुर्जर, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधिक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं भक्तगण एवं शिष्यगण उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें