पुलिस थाना रामपुरा पर आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना परिसर पर आज दोपहर 12बजे नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न त्योहार होली रमजान ईद शीतला सप्तमी आदि को लेकर एसडीओपी प्रभारी निकिता सिंह नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार कनिष्ट यंत्री श्री जोशी कार्यालय अधीक्षक नंदलाल प्रजापत रामपुरा थाना प्रभारी विपिन मसीह मंचासीन रहे इस अवसर पर रामपुरा नगर के गणमान्य नागरिक धर्म प्रमुख समाज प्रमुख उत्सव प्रमुख समितियों आदि की व्यवस्थाओं को लेकर साथ ही रामपुरा नगर हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है एवं आगे भी इसी प्रकार सभी त्योहार धार्मिक मेलजोल एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने को लेकर शांति से मीटिंग की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें आदर्श हिंदू सेवा समिति अंजुमन इस्लाम कमेटी होलिका दहन समिति पत्रकार बंधु एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे





मीटिंग में नगर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन स्थान के निरीक्षण नगर में सीसीटीवी कैमरा के द्वारा निगरानी एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर अतिरिक्त बल की निगरानी को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए वहीं अबकी बार होलिका दहन2मार्च को एवं3 मार्च को चंद्र ग्रहण का सूतक होने के चलते धूलंडी पर्व 4 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया




