Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
75 रुपए वाली गुमनाम पार्टी रातोंरात बनने जा रही है NDA की दूसरी सबसे बड़ी ताकत NCPI का सच जानकर चौंक जायेंगे आप16 जून का मौसम: कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD का अलर्टराज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामपुरा में निकली संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैलीभानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 बदमाश गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल व 25 लीटर कच्ची जहरीली शराब जब्तमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जूनियर कैनो स्प्रिंट ओवर ऑल चैंपियनशिप के लिये दी बधाई | चारों वर्ग में जीती चैंपियनशिपजयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके की पिटाई, देखें Videoग्राम पंचायत झातला में जन कल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं के तहत 18 आवेदन प्राप्तमुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी | मध्यप्रदेश में आईटी सेक्टर में निवेश करने की जताई मंशाराजस्थान: धूल भरी आंधी से दिन में ही छा गया घनेरा अंधेरा, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEOमुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू | नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तथा इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कम्पनी जीआईजेड करेगी सहयोगनीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियानमोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट: रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था से लेकर नगर की समस्याओं पर हुई चर्चासभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | संस्कृति विभाग की करें पुनर्संरचना, गतिविधियों का भी करें विस्तार सम्राट विक्रमादित्य के नाम से बनायें पृथक अकादमी राज्य के ज्योतिर्लिंगोंसीएम धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती का दिया संदेश16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मत्स्य आखेट पूर्णतः प्रतिबंधित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, ज्ञान की पुण्यभूमि ओंकारेश्वर में सांस्कृतिक महाकुंभ एकात्म पर्व का शुक्रवार को करेंगे शुभारंभ | दार्शनिक चिंतन, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का पाँच दिवसीय आयोजन देश-विदेश के शीर्ष संत, मनीषी और विद्वान देंगे एकात्मता का वैश

MPINFO
MP Info 16 अप्रैल 2026, 04:35 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, ज्ञान की पुण्यभूमि ओंकारेश्वर में सांस्कृतिक महाकुंभ एकात्म पर्व का शुक्रवार को करेंगे शुभारंभ | दार्शनिक चिंतन, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का पाँच दिवसीय आयोजन देश-विदेश के शीर्ष संत, मनीषी और विद्वान देंगे एकात्मता का वैश

भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धारक और अद्वैत वेदांत के प्रखर प्रणेता आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल, 17 अप्रैल शुक्रवार से पाँच दिवसीय 'एकात्म पर्व' का मंगलमय शुभारंभ करेंगे। मांधाता पर्वत की कंदराओं में रचे-बसे 'एकात्म धाम' में आयोजित यह महोत्सव दार्शनिक चिंतन, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम होगा।

वैशाख शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित इस अनुष्ठान में देश-विदेश के शीर्ष संत, मनीषी और विद्वान सम्मिलित होकर एकात्मता के वैश्विक संदेश को रेखांकित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अद्वैत लोक एवं अक्षर ब्रह्म प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे साथ ही वैदिक अनुष्ठान में भी सम्मिलित होंगे।

इस अवसर पर द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती के पावन सान्निध्य तथा विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिड़े, स्वामी शारदानंद सरस्वती की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। एकात्म पर्व के महत्वपूर्ण वैचारिक सत्र 'अद्वैतामृतम् - विमर्श सभा' के अंतर्गत अद्वैत दर्शन की समकालीन प्रासंगिकता पर गहन संवाद होगा।

विशेष रूप से प्रथम दिन 'अद्वैत एवं Gen-Z' जैसे आधुनिक विषय पर युवा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जाएगा। आगामी दिनों में अद्वैत दर्शन का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), पर्यावरण संरक्षण, वैश्विक शांति और सिख संप्रदाय के 'एक ओंकार' के साथ अंतर्संबंधों पर विद्वतापूर्ण चर्चा होगी।

यह बौद्धिक मंथन आधुनिक समाज और नई पीढ़ी को अद्वैत की शाश्वत अवधारणा से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। सांस्कृतिक संध्या 'रसो वै सः' के अंतर्गत प्रतिदिन देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के प्रथम दिवस श्री जयतीर्थ मेवुंडी का शास्त्रीय गायन और शुभदा वराडकर की ओड़िसी प्रस्तुति 'एकम्' आकर्षण का केंद्र रहेगी।

इसी क्रम में आगामी दिनों में भरतनाट्यम, कर्नाटक संगीत और निर्गुण वाणी के माध्यम से अद्वैत के भावों को अभिव्यक्त किया जाएगा। महोत्सव का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पक्ष 21 अप्रैल को आयोजित होने वाला दीक्षा समारोह है, जिसमें देश-विदेश के 700 से अधिक युवा 'शंकरदूत' के रूप में संकल्प लेंगे।

मध्य प्रदेश शासन 'ओंकारेश्वर' में 'एकात्म धाम'के माध्यम से आचार्य शंकर के दर्शन को वैश्विक फलक पर स्थापित कर रहा है। यहाँ स्थापित 108 फीट ऊँची 'एकात्मता की मूर्ति' (Statue of Oneness) और निर्माणाधीन 'अद्वैत लोक' संग्रहालय न केवल पर्यटन बल्कि आध्यात्मिक जिज्ञासा के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।

कल से प्रारंभ हो रहा यह पर्व समस्त राष्ट्र को सांस्कृतिक और वैचारिक सूत्र में पिरोने की दिशा में एक महती कदम सिद्ध होगा।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

75 रुपए वाली गुमनाम पार्टी रातोंरात बनने जा रही है NDA की दूसरी सबसे बड़ी ताकत NCPI का सच जानकर चौंक जायेंगे आप
राष्ट्रीय

75 रुपए वाली गुमनाम पार्टी रातोंरात बनने जा रही है NDA की दूसरी सबसे बड़ी ताकत NCPI का सच जानकर चौंक जायेंगे आप

16 जून का मौसम: कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD का अलर्ट
राष्ट्रीय

16 जून का मौसम: कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD का अलर्ट

राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामपुरा में निकली संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैली
नीमच

राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामपुरा में निकली संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैली

भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 बदमाश गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल व 25 लीटर कच्ची जहरीली शराब जब्त
मंदसौर

भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 बदमाश गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल व 25 लीटर कच्ची जहरीली शराब जब्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जूनियर कैनो स्प्रिंट ओवर ऑल चैंपियनशिप के लिये दी बधाई | चारों वर्ग में जीती चैंपियनशिप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जूनियर कैनो स्प्रिंट ओवर ऑल चैंपियनशिप के लिये दी बधाई | चारों वर्ग में जीती चैंपियनशिप