Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव को कोर्ट ने 21 जून की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दीहार मानने को तैयार नहीं ममता बनर्जी, चुनाव परिणाम 2026 को कलकत्ता हाईकोर्ट में दी चुनौतीसरकार ने पिछले 12 साल जनकल्यानण को ही समर्पित किए है- श्री सखलेचासभी जिला अधिकारी रोजगार, स्‍वरोजगार योजनाओं एवं अन्‍य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्‍थान हासिल करें-श्री चंद्राजिले में 22 जून से 22 जुलाई तक विशेष राजस्व महाअभियानतृणमूल के 2 गुटों के दावों पर निर्णय से पहले दोनों पक्षों को सुनेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाबुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति | मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोंबेहतर प्रबंधन और कुशलता से करायें नीट की परीक्षा, कहीं भी न रहे कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा 21 जून को प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से की नीट परीक्षा की तैयारियों डीएमके का राहुल गांधी पर वार- उनकी राजनीतिक नासमझी और बेईमानी से क्षेत्रीय पार्टियों को नुकसान हुआमतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रितफसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्‍वीकृतनीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्‍मेदारीसर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृतजनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्‍पति को कलेक्‍टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देशजेद्दा जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान इंजन में खराबी के कारण वापस लौटा, 180 यात्री थे सवार

सभी शासकीय सेवक स्व जनगणना जानकारी ऑनलाइन दर्ज करवाए- श्री चंद्रा

Author
Admin Malwa First 16 अप्रैल 2026, 06:06 pm
सभी शासकीय सेवक स्व जनगणना जानकारी ऑनलाइन दर्ज करवाए- श्री चंद्रा
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने नागरिकों से जनगणना पोर्टल पर अपने संबंध में जनगणना से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की है कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना 2026 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए स्व-गणना (Self-Enumeration) विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करें। इस सुविधा से नागरिक घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के माध्यम से कुछ ही मिनटों में अपने परिवार की संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्‍होने सभी शासकीय सेवकों से अपनी व अपने परिवार के सदस्‍यों की जानकारी भी जनगणना पोर्टल पर सेल्‍फ इम्‍यूरेशन के माध्‍यम से दर्ज कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया कि स्व-गणना से गणना प्रक्रिया तीव्र, सटीक एवं सुगम होगी। स्व-गणना करने वाले परिवारों के यहां प्रगणक केवल डेटा सत्यापन हेतु आएंगे, जिससे नागरिकों एवं प्रगणकों दोनों के समय की बचत होगी। स्व-गणना की सरल प्रक्रिया: स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। प्रक्रिया 9 आसान चरणों में पूर्ण की जा सकती है: पोर्टल लॉगिन: https://se.census.gov.in पर जाएं , राज्य चुनें एवं कैप्चर भरें। परिवार पंजीकरण: परिवार के मुखिया का नाम, 10-अंकीय मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करें। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार पंजीकृत किया जा सकता है। ओ.टी.पी. सत्यापन: पसंदीदा भाषा चुनकर मोबाइल पर प्राप्त ओ.टी.पी. दर्ज करें। स्थान का विवरण: जिला, पिन कोड, ग्राम/नगर/मोहल्ला की जानकारी दें। मानचित्र पर अवस्थिति: मानचित्र पर मार्कर के माध्यम से अपने मकान की सटीक अवस्थिति चिन्हित करें। प्रश्नावली भरें: आवासीय एवं पारिवारिक जानकारी दर्ज करें। पूर्वावलोकन: भरी गई जानकारी की जांच कर आवश्यक सुधार करें। अंतिम सबमिशन: “FinalSubmit”पर क्लिक करें। 11-अंकीय एस.ई. आईडी जनरेट होगी, जो एस.एम.एस. एवं ईमेल पर प्राप्त होगी। प्रगणक द्वारा सत्यापन: प्रगणक के घर आने पर उन्हें एस.ई. आईडी दिखाकर डेटा सत्यापित कराएं। महत्वपूर्ण: एस.ई. आईडी जनरेट होने के पश्चात डेटा सुरक्षित रहता है। पंजीकरण के बाद मोबाइल नंबर एवं भाषा परिवर्तित नहीं की जा सकती। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा, "जनगणना राष्ट्र निर्माण का आधार है। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही सटीक आंकड़े प्राप्त होंगे, जिनसे शासन की योजनाएं प्रभावी रूप से बनाई जा सकेंगी। अतः सभी नागरिक स्व-गणना को प्राथमिकता दें।" अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.inदेखें अथवा जिला जनगणना कार्यालय, नीमच से संपर्क करें।
Ad

ताज़ा खबरें