लाड़ली बहनों के आर्शिवाद से प्रदेश में विकास के सभी कार्य तेजी से हो रहे हैं

लाड़ली बहनों के आर्शिवाद से प्रदेश में विकास के सभी कार्य तेजी से हो रहे हैं

रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं संकल्प है लाड़ली बहनों की रक्षा का , सहयोग का और स्वप्नों की पूर्ति का – मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव रघुनंदन गार्डन में लाड़ली बहनों के रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिल‍ित हुए

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज में जहा भी हूं बाबा श्री महाकाल और आप सभी लाडली बहनों के आर्शिवाद से हूं। लाड़ली बहनों के आर्शिवाद से प्रदेश में विकास के सभी कार्य तेजी से हो रहे हैं। सनातन संस्कृति के सभी त्योहार हम सभी को एक रूप में जोड़ने का कार्य करते हैं और पारिवारिक संबंध मजबुत करते है । रक्षाबंधन के त्योहार पर जब बहनों के साथ भांजे भांजी का घर में आगमन होता है तो घर की रौनक बढ़ जाती है। रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं एक संकल्प है बहन की रक्षा का , सहयोग का और स्वप्नों की पूर्ति का। भगवान श्री कृष्ण को द्रोपदी ने रक्षा सुत्र बांधा तो इस रक्षा सुत्र का मान रखना भगवान श्री कृष्ण ने सिखाया । भगवान श्री कृष्ण ने सभी कर्तव्यों में सर्वप्रथम बहन द्रोपदी की हर समय,हर परिस्थिती में रक्षा की । भगवान शिव की शक्ति ,माता पार्वती भी प्रकृति को कष्ट होने पर माँ कालिका का रुप लेकर कष्टों का निवारण करती है । इसी प्रकार लाड़ली बहनें भी प्रदेश और समाज में सभी कष्टों का निवारण करती है । बहनों ,बुआ और बेटियों से ही पारिवारिक ,सामाजिक और आर्थिक समृध्द‍ि होती है। यह उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रघुनंदन गार्डन में लाड़ली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में दिया ।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों को यह बता दिया कि हम बहनों के सिंदूर की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है । प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहनों का सशक्तिकरण करने के लिए लखपत‍ि बहनें ,ड्रोन दीदी आदि योजनाए संचालित की जा रही है । दुनिया के सभी देशों में केवल भारत ही है जहां त्योहारों को रिश्तों से जोडकर सामुहिक जीवन जीने की शैली सीखाता है ।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार बहनों के जीवन में समृध्द‍ि लाने के लिए कृत संकल्पित है व बहनों के उत्थान के लिए सदैव कार्य करती रहेगी। लाडली बहनाओं को वर्तमान में 1250 रुपए की राशि प्रदान की जा रही हैं, उसे बढाकर वर्ष 2028 तक 3000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। भाईदुज से ला़डली बहनों को दी जाने वाली राशि 1500 रुपए की जाएगी । इसी क्रम में बहनों को स्वरोजगार के लिए शासन द्वारा संपूर्ण मदद की जा रही है। कारखानों में कार्य करने वाली बहनों को 5 हजार रुपए की राश‍ि प्रति बहन की दर से दस वर्ष तक प्रदान कर रहे है ।

मुख्यमंत्री डॉ यादव रविवार को शहर के मक्सी रोड स्थित रघुनंदन गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बडी संख्या में लाड़ली बहनें , महापौर श्री मुकेश टटवाल ,सभापती श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल , श्री रवि सोलंकी , पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिध‍ि व अधिकारीगण उपस्थित थे । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत लाड़ली बहनों को झुला झुलाकर की । इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कन्यापूजन किया गया । इस अवसर पर कन्याओं को स्कूल बेग और पुस्तकें भेंट की गई । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा की और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव को लाड़ली बहनों द्वारा हस्तनिर्मित बड़ी राखी भेंट की गई । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में लाड़ली बहनों का आभार प्रकट ‘’फूलों का तारों का, सबका कहना है; एक हजारों में मेरी बहना है’’ गीत गाकर किया ।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

14 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

14 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago