मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम शाम 6 से 7 बजे तक किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होगा, जहां 50 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा नागरिक सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी कनावटी, दीनदयाल वाटिका इंदिरा नगर, गोधाम बालाजी, एसटीपी प्लांट सिटी रोड मुक्तिधाम के पास तथा फिल्टर प्लांट हिंगोरिया में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड से शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता कहानियां संकलित की जाएंगी। 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा (कलश यात्रा) तथा 2 से 10 अक्टूबर तक पौधारोपण, स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता अभियान आयोजित होंगे। 2 अक्टूबर को सुशासन सेवा संवाद सहित स्वास्थ्य जांच एवं जनजागरूकता कार्यक्रम भी होंगे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय…
नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण…
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा…