मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल हरिद्वार एवं ऋषिकेश की नि:शुल्क तीर्थयात्रा के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुआ। नीमच रेलवे स्टेशन पर विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार एवं अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने तीर्थयात्रियों को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों को प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थस्थलों के नि:शुल्क दर्शन का अवसर मिल रहा है। वर्ष 2012 में प्रारंभ हुई यह योजना वर्तमान सरकार द्वारा भी निरंतर संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में बुजुर्गों को तीर्थस्थलों के दर्शन कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। हरिद्वार एवं ऋषिकेश की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद एवं धार्मिक आस्था का अवसर है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से सेवा , सद्भावना और सामाजिक सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने तीर्थयात्रियों को सफल, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रियों की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारियों को अनुरक्षक के रूप में विशेष ट्रेन के साथ भेजा गया है। नीमच जिले से रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का दल 19 सितंबर 2026 को तीर्थयात्रा पूर्ण कर नीमच लौटेगा। यात्रा पर रवाना हुए तीर्थयात्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर श्रीमती वंदना खंडेलवाल , श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती हेमलता धाकड़, श्री निलेश पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, तीर्थयात्री एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला…