Categories: नीमच

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की औद्योगिक इकाइयों द्वारा सीएसआर निधि से किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सीएसआर निधि का प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहित में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। · शिक्षा: मिशन बेंचमार्क के तहत शासकीय विद्यालयों में अब तक 12,500 से अधिक फर्नीचर सेट उपलब्ध कराए गए हैं। लगभग 1,200 अतिरिक्त फर्नीचर सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। कलेक्टर ने इस पहल के लिए संबंधित औद्योगिक इकाइयों की सराहना की। · टाटा सोलर पावर के कार्यों पर नाराजगी: सीएसआर मद के अंतर्गत अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लंबित एवं प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता से चिन्हित कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा सीएसआर संसाधनों का वास्तविक जनकल्याण में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। · सक्षम आंगनवाड़ी: आंगनवाड़ी केंद्रों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। पेंटिंग, टेबल-चेयर सेट, झूले, फिसलपट्टी, ईसीसीई किट, वजन मशीन एवं इन्फेंटोमीटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने को कहा। · वृद्धाश्रम एवं छात्रावास: वृद्धाश्रम एवं मूक-बधिर छात्रावास में आवश्यक मरम्मत एवं सामग्री उपलब्ध कराने तथा पिछड़ा वर्ग विभाग के छात्रावास में आवश्यक मरम्मत कार्य सीएसआर मद से कराने के निर्देश दिए। · किसान एवं युवा कल्याण: किसानों की सुविधा के लिए फार्मर शेड तथा युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सीएसआर गतिविधियों में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। · स्वास्थ्य एवं पोषण: निक्षय अभियान के तहत टीबी मरीजों के उपचार एवं पोषण सहयोग के लिए सीएसआर मद से फूड बास्केट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि सीएसआर निधि का उपयोग ऐसे कार्यों में किया जाए, जिनका प्रत्यक्ष एवं दीर्घकालिक लाभ आमजन को मिले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्रीमती योगिता भटनागर सहित अल्ट्राटेक सीमेंट, धानुका इंडस्ट्रीज, अडानी विल्मार, टाटा सोलर पावर, ग्रीनको, एम.एस. साल्वेक्स, स्वराज शूटिंग सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

//सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय…

3 hours ago

द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण…

4 hours ago

कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस परिसर में एनसीडी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा…

4 hours ago