Categories: नीमच

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष विभाग तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों द्वारा पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में गर्भवती एवं धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, प्रोटीन एवं फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। मनासा क्षेत्र के ग्राम शेषपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 एवं माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 82 हितग्राहियों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। आयुर्वेद के दृष्टिकोण से उचित मात्रा में गर्म, सुपाच्य एवं हितकर आहार लेने तथा भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन एवं खनिज पदार्थों का संतुलित समावेश रखने के लिए प्रेरित किया गया। दाल, चना, मूंग, सोयाबीन, दूध-दही एवं मूंगफली जैसे स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने की सलाह दी गई। माध्यमिक विद्यालय शेषपुर में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया। तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों तथा शिक्षा, परिवार एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में नीमच सिटी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-71 में आयोजित कार्यक्रम में 38 हितग्राहियों को संतुलित एवं विविध आहार तथा प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों के महत्व की जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं सहित उपस्थित महिलाओं को पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जमुनियाकला के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आयोजित कार्यक्रम में 35 लाभार्थियों को पोषण एवं प्रोटीनयुक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं एवं उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार तथा आयुर्वेदानुसार हितकर एवं सुपाच्य भोजन के प्रति जागरूक किया गया। थडोद के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आयोजित पोषण शिविर में 48 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गर्भवती महिलाओं , धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं एवं बच्चों को पोषक तत्वों के महत्व, मोटे अनाज के उपयोग, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा ऋतु के अनुसार उपयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की जानकारी दी गई। बामोरा के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में 28 प्रतिभागियों को पोषणयुक्त आहार में प्रोटीन एवं फाइबर के महत्व , कुपोषण की रोकथाम, एनीमिया से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रमों में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। इनमें डॉ.मदनलाल पाटीदार, डॉ.सीमा पाटीदार, डॉ.हर्षवर्धन शर्मा, डॉ.विमला पाटीदार, डॉ.आर.पी. वर्मा, डॉ.तारेंद्र सिंह सोनगरा सहित संबंधित स्टाफ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

36 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

58 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

59 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

59 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला…

1 hour ago