नीमच। नारकोटिक्स विंग नीमच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश की। यह घटनाक्रम भाटखेड़ा फंटे से हवाई पट्टी तक पीछा करने के दौरान हुआ।
नारकोटिक्स विंग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो वाहन से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर जब वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो तस्कर ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी और फरार होने लगा। पुलिस ने सूझबूझ से पीछा कर वाहन को रोका और उसमें से बल्क मात्रा में डोडाचूरा जब्त किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…