सावन की मस्ती : नदी में डूबा 15 वर्षीय गौरव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सावन की मस्ती :
नदी में डूबा 15 वर्षीय गौरव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिंगोली ताल की रोजड़ी नदी में सावन की उमंगों से भरी यह दोपहर तब मातम में बदल गई जब रतनगढ़ निवासी 15 वर्षीय गौरव कुमार छिपा नदी में डूब गया और अब तक लापता है। गौरव रविवार को अपने नाना-मामा के गांव ताल पारिवारिक भोज में शामिल होने आया था और दोपहर में दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था, लेकिन गहराई में उतरते ही वह लापता हो गया और बाहर नहीं निकल सका। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तलाश शुरू की गई, पुलिस भी पहुंची और एनडीआरएफ को बुलाया गया, दोपहर 3:00बजे तक सर्च ऑपरेशन के बावजूद गौरव का कुछ पता नहीं चला। गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, पिता अंतिम कुमार छिपा निजी बस चालक हैं और हाल ही में घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, मां बेसुध हैं और पिता की खामोशी हर किसी को रुला रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सावन में नदी किनारे भोज और स्नान की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, मगर अब तक किसी भी स्तर पर सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई—न कोई निगरानी रहती है, न चेतावनी बोर्ड, न बचाव दल की मौजूदगी, जिससे हादसों की पुनरावृत्ति होती रहती है। घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, हर आंख गौरव की एक झलक के लिए व्याकुल थी और हर मन में एक ही सवाल गूंज रहा था—क्या गौरव अब लौटेगा? ताल की यह नदी एक बार फिर सवालों के घेरे में है और सावन की यह खामोश दोपहर अब लंबे समय तक लोगों के ज़ेहन में बनी रहेगी। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

14 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

14 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago