मुनिश्री सुप्रभ सागर संस्कारों के प्रकाश हेतु प्राथमिकता

संस्कारों के प्रकाश हेतु प्राथमिकता तय करें – मुनिश्री सुप्रभ सागर

 

सिंगोली। संस्कारों के प्रकाश हेतु प्राथमिकता तय करें – मुनिश्री सुप्रभ सागर। मानव जीवन में बुराइयों का प्रवेश शीघ्र हो जाता है जबकि अच्छाइयाँ लाने के लिए परिश्रम करना पड़ता है क्योंकि बुराइयों के संस्कार अनादि से और गहरे भी है लेकिन अंधेरा कितना ही सघन और पुराना हो, प्रकाश की एक किरण का स्पर्श पाते ही भाग जाता है उसी प्रकार अच्छे संस्कारों के प्रकाश की एक किरण के द्वारा बुराई रूपी सघन और पुराना अंधेरा भी भाग जायेगा।उन अच्छे संस्कारों के प्रकाश के लिए पहले प्राथमिकता तय करने की जरुरत है।

यह बात नगर में विराजमान मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज ने 7 दिसंबर गुरुवार को प्रातःकाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही।मुनि श्री ने कहा कि इसीलिए आचार्यों ने साधु और श्रावक को कुछ कार्य आवश्यक रूप से करने की सलाह दी है।आचार्य कहते हैं कि जो अवश्य करने योग्य है उसे आवश्यक कहा जाता है। इस आवश्यक शब्द के साथ आनचार्यों ने अपरिहाणि शब्द जोडा है जिसका अर्थ होता है बिना कमी किए।जब जो आवश्यक कहा,जितनी देर करने के लिए कहा,जितनी बार कहा वैसा ही करना आवश्यक अपरिहाणि भावना कही गई है। तीर्थंकर भगवन्तों ने साधु और श्रावक दोनों के लिए पृथ्क-पृथ्क छह आवश्यक कहे है।

देवपूजा, गुरुपास्ति,स्वाध्याय संयम,तप और दान श्रावकों के प्रतिदिन करने योग्य षट् आवश्यक कहे गए।साधुओं के लिए सामायिक, स्तुति,वन्दना,प्रतिक्रमण, प्रत्याख्यान और कायोत्सर्ग छह आवश्यक कहे।श्रावकों के लिए आवश्यक करते समय निराकुल परिणाम रखने के लिए कहा गया है तो साधुओं को उपादेय दृष्टि रखकर आवश्यक कार्य करने हेतु कहा गया क्योंकि कहा भी है नजर हटी कि दुर्घटना घटी।आवश्यक करने का उद्देश्य विषय कषाय की वंचना करना और अशुभोपयोग की निवृत्ति करना।इस अवसर पर सभी समाजजन उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

1 hour ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

1 hour ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

2 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

2 hours ago