नीमच। नीमच नरेश के दरबार में उतपन्ना एकादशी के अवसर पर हुए आयोजन। उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को प्राचीन बावड़ी वाले बालाजी मंदिर परिसर स्थित खाटू श्याम बाबा नीमच नरेश के दरबार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां भक्तों द्वारा एकादशी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को उत्पन्ना एकादशी नीमच नरेश के दरबार में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई है।
जिसके अंतर्गत प्रातः आरती दोपहर में महिला मंडल द्वारा कीर्तन एवं शाम 7:00 बजे से महा आरती और आरती के साथ ही भव्यताली कीर्तन भी यहां किया गया है। इसके साथ ही फलहारी का प्रसाद वितरण भी यहां किया जाएगा, उतपन्ना एकादशी के अवसर पर बाबा का दिल्ली एवं कोलकाता के फूलों से आकर्षक शाही श्रृंगार किया गया है। आज एकादशी के अवसर पर भक्तों के लिए बाबा के दर्शन हेतु मंदिर के पट दिनभर खुले रहे।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…