नीमच कृषि उपज मंडी बन्द असमंजस के चलते में कृषि जिंसों की आवक रही कम

नीमच कृषि उपज मंडी बन्द असमंजस के चलते में कृषि जिंसों की आवक रही कम

 

नीमच। नीमच कृषि उपज मंडी बन्द असमंजस के चलते में कृषि जिंसों की आवक रही कम श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में राजपूत समाज व समस्त करणी सैनिकों द्वारा प्रदर्शन चक्का जाम और ज्ञापन के साथ ही मध्य प्रदेश में बन्द का आवाहन किया गया था। जिसको लेकर नीमच में भी करणी सैनिकों द्वारा बन्द का समर्थन करते हुए नीमच बन्द का ऐलान किया गया, नीमच बंद की सूचना के बाद नीमच कृषि मंडी व्यापारी संघ ने भी बन्द का समर्थन करने की बात स्वीकार करते हुए नीमच मंडी बंद करने का ऐलान किया और किसानों को अपनी उपज मंडी में नहीं लाने को लेकर अनुरोध किया गया।

इधर विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद देर रात समस्त राजपूत समाज एवं करणी सैनिकों की मांगों पर सरकार की सहमति बनने के बाद मध्यप्रदेश बंद का आवाहन वापस ले लिया गया। जिसकी घोषणा देर रात नीमच में भी की गई इसी बंद के असमंजस के चलते गुरुवार को नीमच कृषि उपज मंडी में कृषि जिंसों की आवक कम देखने को मिली।

नीमच कृषि उपज मंडी से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को नीमच मंडी में अन्य दिनों की बनिस्पद गेहूं मक्का ज्वार उड़द चना रायडा मूंगफली अलसी तिल्ली सोयाबीन पोस्ट सरसों सहित अन्य प्रकार की जिंसों की लगभग 12 हजार से 15 हजार बोरी की आवक रही है। जबकि अन्य दिनों में यही आवक लगभग 25 हजार से 35 हजार बोरी की होती है। यही कारण रहा की बन्द की घोषणा के बाद किसान भी असमंजस की स्थिति में रहे जिसके चलते नीमच कृषि मंडी में उपज की आवक कम देखने को मिली।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

2 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

2 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

2 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

2 hours ago