नीमच :- नागदा-मेनारिया ब्राह्मण समाज समिति, छावनी- नीमच का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन रविवार शाम 6 बजे से एलआईसी चौराहा स्थित श्री परशुराम मंदिर पर किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन की उपस्थिति में सर्वप्रथम भगवान श्री परशुरामजी की आरती कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात् सभी ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अन्तर्गत समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया, साथ ही समाज समिति से जुड़े 7 नए सदस्यों को प्रमाण-पत्र एवं भगवान श्री परशुरामजी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज की महिलाओं एवं बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन सुभाष शर्मा ने किया, वहीं अन्त में आभार समाज अध्यक्ष ललित नागदा ने माना। महिला समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन – आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत नागदा- मेनारिया ब्राह्मण समाज महिला समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन आगामी 2 साल के लिए सर्वसम्मति से किया गया। समाज की वरिष्ठ शकुंतला जोशी की विशेष उपस्थिति में यह प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष पद पर श्रीमती पुर्णिमा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रियंका नागदा, नेहा शर्मा, सचिव ललिता नागदा, सह सचिव निक्की नागदा, प्रीति जोशी, कोषाध्यक्ष नीतू जोशी, सांस्कृतिक सचिव नेहा नागदा, सहयोगी रंजना नागदा, चंचल नागदा को नियुक्त किया गया, साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मीनाक्षी जोशी, अन्नू मेनारिया एवं मार्गदर्शन मण्डल में शकुंतला जोशी, सरोज जोशी को शामिल किया गया।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…