अनुशासन छात्र जीवन की आधारशिला है श्री सुजानिया।

अनुशासन छात्र जीवन की आधारशिला है श्री सुजानिया।

सेंट थॉमस विद्यालय के छात्रों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियां को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

मंदसौर। अनुशासन छात्र जीवन की आधारशिला है श्री सुजानिया। सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निरंतर रूप से एनसीसी स्काउट एवं बैंड की गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इस दौरान छात्रों द्वारा उपलब्धि प्राप्त की गई जिन्हे आज कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (आईपीएस) की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल बैंड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई सलामी के पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मंच पर द्वारा शाल और श्रीफल से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया साथ ही प्राचार्य द्वारा पौधा भेट कर स्वागत किया। साथ ही 14 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित चार छात्र-छात्राओं के अभिभावक को भी मंचाचीन किया गया और उन्हें भी विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।

छात्र जीवन : कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा पराग शर्मा, प्राची व्यास, युग श्रीवास्तव, व अर्णव अग्रवाल को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित करने पर शिल्ड व मेडल से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। सीएसएम प्राची व्यास द्वारा अपने अनुभव शेयर किए गए साथ ही लेफ्टिनेंट जितेंद्र कनौजिया द्वारा बच्चों की एक्टिविटी पर प्रकाश डाला इसी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तरीय एडवेंचर कैंप तिरुअनंतपुरम केरला में आयोजित किया गया था। उन सभी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सेंट थॉमस विद्यालय बैंड द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने पर माननीय जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (आईपीएस) द्वारा बैंड ग्रुप के प्रत्येक छात्र को प्रमाण पत्र एवं विद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा क्लासिकल डांस प्रस्तुत किया गया यह डांस शिक्षिका श्रीमती नित्या जसपाल, श्रीमती मंजूषा नायर, द्वारा करवाया गया। वरिष्ठ शिक्षिका डोरिश मैथ्यू, सूबेदार शमीम राना, पीटीए अध्यक्ष श्रीमती दीपिका जैन, स्काउट प्रभारी ललित कुमार परमार, आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का स्वागत भाषण सृष्टि गौर, संचालन कीर्ति चंदवानी, आभार प्रदर्शन क्रिश डॉन मैथ्यू, ने माना उक्त जानकारी ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया ने दी।

छात्र जीवन, छात्र जीवन, छात्र जीवन

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

6 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

6 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

6 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

6 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

6 hours ago