कलेक्टर ने की सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सभी से मुक्त हस्त से सहयोग की अपील

कलेक्टर ने की सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सभी से मुक्त हस्त से सहयोग की अपील

नीमच। सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय सेना के तीनों अंगों के ऐसे वीर जवानों के सहायतार्थ मनाया जाता है, जो देश की एकता, अखंडता की रक्षा एवं सीमाओं की सुरक्षा करते हुए शहीद हो गए या सदा के लिए अपंग हो गए। इन वीर जाबांज जवानों की कुर्बानी को याद करने के लिए राष्ट्र व्दारा हर वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस प्रतीक स्वरुप वाहन और टोकन ध्वज वितरण कर मनाया जाता है और प्रतिकात्मक ध्वजों के वितरण के दौरान स्वैच्छा से दी गई दान राशि एकत्रित की जाती है।

इस निधि से प्राप्त दान राशि का इस्तेमाल इन वीर सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के पूनर्वास तथा कल्याणार्थ किया जाता है। इसके अलावा एकत्रित की गई राशि से पूर्व सैनिकों के बच्चोंं को छात्रवृत्ति, पुत्री विवाह, अपंगता अनुदान, अंत्येष्टि अनुदान, मानसिक व शारीरिक विकलांग बच्चों हेतु अनुदान आदि पुण्य कार्य भी किए जाते है।
कलेक्टर दिनेश जैन ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जिले के नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और सभी से मुक्त हस्तं से अधिकाधिक आर्थिक सहयोग करने की अपील की है।

कलेक्टर श्री जैन ने जारी अपील में कहा है, कि जिले के सभी विभागाध्यक्षो, शासकीय व गैर शासकीय संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं से आग्रह है, कि इस निधि में अधिक से अधिक राशि दान एकत्र कर देश के वीर सैनिकों का सम्मा‍न करने का सौभाग्य प्राप्त करें। कलेक्टर श्री जैन ने अपील की है, कि इस निधि की संग्रहित दान राशि सीधे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय व्दाारा नियंत्रित खाता क्रमांक 10752354110, Amalgamated Special Fund for Rehabilitation and Re-construction of ESM of MP, State Bank of India, Main Branch, Mandsaur, IFSC Code SBIN0000422 में चेक, ड्राफ्ट, नेफ्ट से या सीधे बैंक, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में नगद जमा कर सकते है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस में दान की गई राशि पर, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 297(2) (के) के अंतर्गत आयकर से छूट का भी प्रावधान है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

4 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

4 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

4 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

4 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

4 hours ago