Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिंमनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधिशुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जीकिसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्मघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तजिले में अब तक औसत 351.1 मि.मी. वर्षा दर्जप्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतइंजीनियर, वकील और CA के हाथों में CJP की कमान: मिलिए अभिजीत दीपके की 12 सदस्यीय टीम सेघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तमुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू ने की सौजन्य भेंटपुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन- 2023 के लिए 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया

Author
Admin Malwa First 25 नवंबर 2023, 12:00 pm
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन- 2023 के लिए 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन- 2023 के लिए 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने शुक्रवार को सीहोर, देवास और इंदौर जिले में बनाए गए मतगणना स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर जिलों में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सीहोर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में चारों विधानसभाओं की होगी मतगणना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन शुक्रवार को सीहोर जिले की शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आगामी 3 दिसंबर को सीहोर जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन को सीहोर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।

श्री राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। श्री राजन ने मतगणना टेबिल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा सीसीटीवी के माध्यम से कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा।

मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू तरीके से रहे उपलब्ध

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन- 2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8.30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। श्री राजन ने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति और किसी भी वजह से मतगणना प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री राजन ने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू तरीके से उपलब्ध रहें। मतगणना स्थल के निरीक्षण के पश्चात कलेक्ट्रेट के कोषालय के स्ट्रांग रूम का अवलोकन कर डाक मतपत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ईवीएम के लिए बनाए गए वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया तथा निर्वाचन के पश्चात ईवीएम के रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

केंद्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में जिले की सभी 5 विधानसभाओं की होगी मतगणना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन सीहोर जिले का निरीक्षण करने के बाद देवास जिले में मतगणना स्थल केंद्रीय विद्यालय, बैंक नोट प्रेस देवास में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। देवास कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने केंद्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि देवास व हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना केंद्रीय विद्यालय भू-तल पर स्थित अलग- अलग हॉल में की जाएगी। वहीं सोनकच्छ, खातेगांव व बागली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना प्रथम तल स्थित कक्षों में की जाएगी। इसके साथ ही श्री राजन ने डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

श्री राजन ने केंद्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में बनाये गये कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा सीसीटीवी के माध्यम से कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा।

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होगी मतगणना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मतगणना स्थल पहुंचकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंदौर डॉ. इलैयाराजा टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन को मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। श्री राजन ने इंदौर के 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबलों, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

श्री राजन ने मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के लिये बनायी गई व्यवस्था को देखा। मतगणना स्थल परिसर में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिये मौजूद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त इंदौर श्री मालसिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad

ताज़ा खबरें

अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिं
मध्यप्रदेश

अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिं

मनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधि
नीमच

मनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधि

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जी
राष्ट्रीय

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जी

किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्म
मध्यप्रदेश

किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्म

घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्त
नीमच

घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्त