Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
खरगे ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला, कहा- राम मंदिर दान चोरी की जिम्मेदारी लें पीएम मोदीसंघर्ष का मिला सम्मान: छात्र आंदोलनों के युवा चेहरे सोमिल सोनी बने NSUI नीमच जिलाध्यक्षअस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने देंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्त

नपा ने टैगोर मार्ग से हटाया अतिक्रमण, दी सख्त हिदायत

Author
Admin Malwa First 24 अगस्त 2024, 11:19 am
नपा ने टैगोर मार्ग से हटाया अतिक्रमण, दी सख्त हिदायत

नपा ने टैगोर मार्ग से हटाया अतिक्रमण, दी सख्त हिदायत

नीमच। त्योहारी सीजन को देखते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका द्वारा शहर के टैगोर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है इस दौरान कहीं-कहीं विरोध भी देखने को मिला। नगर पालिका सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में त्योहारी सीजन चल रहा है और दुकानदारों द्वारा अपने दुकान का सामान सहित बोर्ड फुटपाथ पर जमा दिए जाते हैं जिसके कारण दुकानों पर आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर पार्क करते हैं जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर आज डिप्टी कलेक्टर श्रीधर्वे व नगर पालिका की टीम द्वारा शहर के टैगोर मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है और दुकानदारों को सख्त हिदायत भी दी गई है जहां-जहां खुले टैंक देखे गए हैं उनको नोटिस जारी किए गए हैं यदि वह समय रहते नहीं बंद करते हैं तो नगर पालिका द्वारा उन्हें बंद किया जाएगा और मय पेलेंट्री के भरने का चार्ज भी संबंधित व्यक्ति से लिया जाएगा और यदि चार्ज नहीं दिया जाता है तो विद्युत सप्लाई काटने की कार्रवाई की जाएगी शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Ad

ताज़ा खबरें