Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
खरगे ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला, कहा- राम मंदिर दान चोरी की जिम्मेदारी लें पीएम मोदीसंघर्ष का मिला सम्मान: छात्र आंदोलनों के युवा चेहरे सोमिल सोनी बने NSUI नीमच जिलाध्यक्षअस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने देंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्त

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के 9 अप्रेल को संभावित रामपुरा एवं जावद के कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्‍भ

Author
Admin Malwa First 03 अप्रैल 2025, 03:29 pm
मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के 9 अप्रेल को संभावित रामपुरा एवं जावद के कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्‍भ

नीमच 3 अप्रेल 2025,प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव का 9 अप्रेल 2025 को नीमच जिले के रामपुरा एवं जावद में कार्यक्रम प्रस्‍तावित है। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादवरामपुरा में विभिन्‍न परियोजनाओं और विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर, सभा को संबोधित करेंगे और विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ पत्र वितरित करेगें। जावद में मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव सीएम राईज स्‍कूल का लोकार्पण एवं नवीन उद्योगो का भूमिपूजन करने के साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे।    

      कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मुख्‍यमंत्री जी के प्रस्‍तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला अधिकारियों को विभिन्‍न दायित्‍व सौपे गये। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को मुख्‍यमंत्री जी के प्रस्‍तावित कार्यक्रमों को लेकर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

       बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने कार्यक्रम के लिए स्‍थल, सभा स्‍थल चयन, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्‍थल पर लाने, उन्‍हे सु-व्‍यवस्थित ढंग से बैठने की व्‍यवस्‍था, परिवहन, मंच व्‍यवस्‍थाएं, कार्यक्रम स्‍थल पर पेयजल एवं साफ-सफाई व्‍यवस्‍था,एवं वाहनों की पार्किग व्‍यवस्‍था सहित प्रदर्शनी आयोजन के साथ ही अन्‍य सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं संबंधी दायित्‍व अधिकारियों को सौपे तथा इनदायित्‍वों का समय-सीमा में तत्‍परतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदियाव सभी एसडीएमएवं विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे

Ad

ताज़ा खबरें