Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
खरगे ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला, कहा- राम मंदिर दान चोरी की जिम्मेदारी लें पीएम मोदीसंघर्ष का मिला सम्मान: छात्र आंदोलनों के युवा चेहरे सोमिल सोनी बने NSUI नीमच जिलाध्यक्षअस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने देंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्त

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला नीमच, हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान

Author
Admin Malwa First 12 अगस्त 2025, 11:58 am
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला नीमच, हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला नीमच, हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान

नीमच। पुलिस द्वारा बाइक पर व हाथों में तिरंगा लेकर जनजागरूकता हेतु निकाली तिरंगा वाहन रैली
हमारे देश की आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को पूरे गौरव व सम्मान के साथ देशभर में हर घर पर फहराया जाए और स्वतंत्रता का ये महापर्व स्वच्छता का भी पर्व बनें इसी को ध्यान में रखते हुए देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडने और उन्हें देश की आजादी व स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान‘‘ का आयोजन दिनांक 11 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है।

‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान‘‘ के अन्तर्गत प्रत्येक जिला पुलिस इकाईयों, विसबल वाहिनियों एवं अन्य पुलिस इकाईयों में तिरंगे की आन-बान- शान की थीम पर विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन करने, प्रचार-प्रसार सामग्री जैसे-पेम्पलेट आदि का वितरण करने, सभी पुलिस थानों चौकियों पर पोस्टर्स, बैनर, स्टेण्डी का प्रदर्शन, पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस कार्यालयों में तिरंगा फहराने, सभी पुलिस नाकों, चेक्स प्वाइंटस, आउट पोस्टों पर तिरंगे का पोस्टर लगाया जाने संबंधी निर्देश दिये गये है। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना, जन सामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरुकता उत्पन्न करना है।

जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता-स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान‘‘ हेतु दिये गये निर्देशानुसार कार्यक्रमों का आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है।
अभियान के दौरान दिनांक 12.08.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। उक्त तिरंगा वाहन रैली उत्कृष्ट स्कुल क्रमांक 02 से प्रारंभ होकर कमल चौक, फोर जीरों, पुस्तक बाजार, बारादरी, फव्वारा चौक होते हुए उत्कृष्ट स्कुल क्रमांक 02 पर समाप्त हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया सहित जिला मुख्यलय पर पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लेकर सभी को ये संदेश दिया कि, हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, अस्मिता और गौरव के प्रतीक तिरंगे को स्वयं एवं अपने आसपास के लोगों के साथ मिलकर अपने घरों पर पूरे गर्व व सम्मान के साथ फहराएं और पूरे हर्षाेउल्लास और स्वच्छता का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय पर्व मनाएं।

Ad

ताज़ा खबरें