Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
खरगे ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला, कहा- राम मंदिर दान चोरी की जिम्मेदारी लें पीएम मोदीसंघर्ष का मिला सम्मान: छात्र आंदोलनों के युवा चेहरे सोमिल सोनी बने NSUI नीमच जिलाध्यक्षअस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने देंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्त

गांधीसागर जलाशय के तटवर्ती ग्रामों में वर्षाकाल मेंबाढ़ सुरक्षा संबंधी निर्देश

Author
Admin Malwa First 11 जून 2025, 10:39 am
गांधीसागर जलाशय के तटवर्ती ग्रामों में वर्षाकाल मेंबाढ़ सुरक्षा संबंधी निर्देश

 

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री ने गांधी सागर जलाशय के तटवर्ती ग्रामों में बाढ़ सुरक्षा के उपयों पर अमल करने के निर्देश विभागीय अमले को दिए है। उन्होने निर्देश दिए है कि, गांधी सागर जलाशय का जलस्तर 1300 फीट तक पहुचने पर मौसम विभाग से वर्षा, तूफान आदि की चेतावनी प्राप्त होने पर टेलीफोन, विशेष वाहक अथवा अन्य शीघ्रगामी साधनों से कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।

        गांधी सागर जलाशय के जलस्तर 1312 के अन्तर्गत डूब क्षेत्र में कृषि करने वालों को एवं अन्य तटवर्ती ग्रामों के व्यक्तियों को तत्काल डूब क्षेत्र से हट जाने हेतु सूचित करें। गांधी सागर जलाशय के जलस्तर 1312 से 1316 तथा 1316 से 1320 फीट के तटवर्ती 27 ग्रामों के निवासियों को वर्षाकाल में सावधान रहने के लिए आम सूचना द्वारा सूचित करें, तथा जलस्तर 1310 पहुंचने पर राजस्व अधिकारी के सहयोग से इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्यवाही की जाए।

        तटवर्ती ग्रामों में बाढ़ की संभावना से कलेक्टर मन्दसौर-नीमच को सूचित करें तथा बाढ़ से बचाव संबंधी कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को एवं अबियाना कर्मचारियों को निर्देशित करें। सभी अबियाना कर्मचारियों को वर्षाकाल में कार्यस्थल पर ही उपस्थित रहने हेतु निर्देश दिए गए है।

Ad

ताज़ा खबरें