Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म स्थान, 48°C पहुंचा तापमानशरद पवार ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- विदेशों में मजबूत कर रहे भारत की छविजिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार,//सफलता की कहानी// नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगियामौलाना अरशद मदनी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की, चौंकाने वाला बयान दियाप्रदेश के विकास और जन-कल्याण को गति देने के लिए 30,055 करोड़ रूपये की कैबिनेट स्वीकृति | स्थानान्तरण नीति वर्ष-2026 का अनुमोदन: 1 जून से 15 जून तक हो सकेंगे तबादले किसानों के हक में बड़ा फैसला: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 11,608.47 करोड़ रूपये की सआर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, यह नेतृत्व नहीं नौटंकी हैआपदा प्रबंधन में जन-सहयोग और पब्लिक मैनेजमेंट प्रशासन की प्राथमिकताहै: श्री कलेशमालाहेड़ा में योग शिविर - 21 ग्रामीणों ने सीखे आसन-प्राणायाम के गुरजिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आजअल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषितअल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषितआईटीआई मनासा में आज 21 मई को युवा संगम कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. मल्हारराव होल्कर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिदक्षिण कोरिया से रामपुरा पहुंचे विदेशी विशेषज्ञ, होटल पटेल श्री के भारतीय जायके के हुए मुरीद

आगामी विधानसभा के संदर्भ में सहकारिता मंत्री आंजना ने प्रमुख नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक ली

Author
Admin Malwa First 26 अक्तूबर 2023, 06:48 am
आगामी विधानसभा के संदर्भ में सहकारिता मंत्री आंजना ने प्रमुख नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक ली

निम्बाहेड़ा। में यहा पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को राजस्थान सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री  उदयलाल जी आंजना साहब ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निम्बाहेड़ा नगर कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अग्रिम  संगठनों के पदाधिकारियो की बैठक ली। बैठन में नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद बंशीलाल राईवाल, पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद मंचासीन थे।

मंत्री आंजना ने बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, नगर के कांग्रेस पार्षदगण, पार्षद प्रत्यासी, जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियो से विस्तार से चर्चा की। मंत्री आंजना ने नगर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी कमेटियों के गठन को लेकर निर्देशित किया, साथ ही सभी बूथों पर मजबूत कार्यकर्ताओ की टीम बनाए जाने को कहां।

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को आंजना ने सभी बूथों पर युवाओं की पृथक पृथक टीम बनाने के निर्देश दिए, साथ ही अभिकाधिक युवाओं को कांग्रेस विचारधारा के बारे में समझाने और संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। मंत्री आंजना ने बूथों को सशक्त करने तथा बूथ स्तर पर अभी प्रत्येक परिवार तक केसे पहुंचा जाए इस रणनीति पर कार्य करने पर बल दिया।

साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जनहित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं राजस्थान सरकार द्वारा क्षेत्र को दी गई सौगातो, विकास कार्यों सहित नगरपालिका द्वारा करवाए गए विकास कार्यों एवं सौंदर्यकरण के कामों को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने आगामी विधानसभा चुनाव के सन्दर्भ में अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Ad

ताज़ा खबरें