Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मासूम बच्चों अव्यक्त और प्रेक्षा के परिजनों के साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले डाक सहायक स्व. उर्मिला सैनी के परिजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्व. उर्मिला सैनी के बच्चों की शिक्षा के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायताDengue vaccine: भारत में डेंगू के पहले वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, जानिए किसे लगेगा, कैसे करेगा बचावमुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी श्री कौल | सीहोर की निर्माण इकाई के 3 सितंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया10 साल से ड्रग तस्करी में सक्रिय कुख्यात विनोद धाकड़ पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS Act में निरुद्ध कर भेजा केंद्रीय जेल इंदौरगुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सभी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले ही करा लें महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं योगदान पर लघु पुस्तिका प्रकाशित करने के दिए निर्देश मुख्यअभिजीत दीपके को हिरासत में लेने की खबर निकली झूठी, दिल्ली पुलिस बोली- अब भी मंच पर हैं मौजूद CJP संस्थापक4 माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा पटवारियों का गुस्सा, सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन; मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेलारोगी कल्याण समिति की कार्यकारी बैठक आजबाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्डसीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्नखरगे ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला, कहा- राम मंदिर दान चोरी की जिम्मेदारी लें पीएम मोदीसंघर्ष का मिला सम्मान: छात्र आंदोलनों के युवा चेहरे सोमिल सोनी बने NSUI नीमच जिलाध्यक्षअस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने दें

विनम्रता शिखर की ऊंचाई की ओर तथा अहंकार धरातल की और ले जाता है- प्रवर्तक श्री विजयमुनिजी म. सा

Author
Admin Malwa First 18 नवंबर 2023, 09:48 am
विनम्रता शिखर की ऊंचाई की ओर तथा अहंकार धरातल की और ले जाता है- प्रवर्तक श्री विजयमुनिजी म. सा

विनम्रता शिखर की ऊंचाई की ओर तथा अहंकार धरातल की और ले जाता है- प्रवर्तक श्री विजयमुनिजी म. सा

नीमच। संसार में व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए धर्म शाश्वत सत्य सहायक है। आत्मा ही कर्ता है ,आत्मा ही भोगता है, आत्मा को संयम तप के द्वारा नियंत्रित करें तो दुनिया की कोई ताकत आपको गिरा नहीं सकती है। जो विनम्रता रखता है वह ऊंचाई की ओर जाता है अहंकार करने वाले व्यक्ति सदैव नीचे गिरते हैं।

यह बात जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय, पूज्य प्रवर्तक, कविरत्न श्री विजयमुनिजी म. सा. ने कही। वे श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ के तत्वावधान में गांधी वाटिका के सामने जैन दिवाकर भवन में आयोजित चातुर्मास धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म के सहयोग के बिना जीव एक कदम भी कहीं भी नहीं चल सकता है। आत्मा जीव प्रमुख सर्वोपरि है । जैन धर्म अनेकांतवादी है। निग्रंथ धर्म में जैन धर्म की धारा ,बौद्ध धारा, महात्मा बुद्ध भी जैन धारा से ही निकला बाद में उन्होंने अपना अलग मार्ग विचार बना लिया था। दूसरों के कल्याण का मार्ग बताएं वही सच्चा संत होता है। श्री कृष्ण ने गीता में कहा कि है अर्जुन तू कर्म कल की इच्छा मत कर इस वाक्य में कर्म भक्ति ज्ञान योग का संदेश दिया।

इसी प्रकार निग्रंथ धर्मशास्त्र में भी आगम धर्म शास्त्रों का सार व इसमें भगवान की वाणी को भी संकलित कर 18 अध्याय तैयार किए गए हैं। आत्मा को धर्म कर्म से जोड़कर अपने जीवन का सुरक्षा चक्र बनाना चाहिए। धर्म आत्मा का सुरक्षा चक्र होता है। इंद्रियों पर नियंत्रण का उपयोग करने वाले का मन चेतन होता है। सामायिक प्रतिक्रमणऔर प्रायश्चित कर इन्द्रियो पर नियंत्रण करना चाहिए। इंद्रियों का उपयोग सद्गति के लिए ही होना चाहिए। इंद्रियों को जीतना कठिन है। आत्मा को लक्ष्य तय करना चाहिए तभी आत्मा का नियंत्रण होगा। अपनी आत्मा के पाप कर्मों को कम कर पुण्य कर्म बढ़ाने पर ध्यान लगाना चाहिए। आत्मा सहज नहीं है। आत्मा का दमन बहुत मुश्किल होता है। महापुरुष भी आत्मा का दमन कर नियंत्रण प्राप्त कर लेते थे। अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए घर परिवार में पधारे अतिथि का प्रथम सत्कार करना चाहिए तभी हमारा सम्मान हो सकता है।

तपस्या के साथ दूसरों के कल्याण की आराधना करनी चाहिए तभी जीवन सफल हो सकता है ज्ञान पंचमी के लिए तपस्या से आराधना कर प्रार्थना करना चाहिए। साध्वी डॉक्टर विजया सुमन श्री जी महाराज साहब ने कहा कि हम जीवन के हर क्षण में आनंद ले लालच में पाप कर्म नहीं कर इस बात का पूरा ध्यान रखें तभी ज्ञान हमारे लिए कल्याण का कारण बन सकता है। संत की वाणी इंसान पर गहरा प्रभाव छोड़ती है सभी के प्रति अच्छी भावना स्नेह भावना रखने चाहिए हम जैसा बीज बोएंगे वैसा ही फल पाएंगे, इसलिए सदैव दूसरों का भला करने में ही अपनी भलाई समझना चाहिए। तभी हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। यदि हम दूसरों के प्रति भी अच्छे भाव से सोचेंगे तो हमेशा सबके लिए भला ही होगा।किसी के प्रति गलत सोचेंगे तो पहले अपना गलत भी होगा इस बात को सदैव ध्यान रखना चाहिए। साध्वी जी महाराज साहब ने धर्म सभा में सत्संग में आत्मा को सच्चा सुख मिलता है जीवन का पल-पल उपवन खिलता है.. गीत प्रस्तुत किया। मैं ही सब कुछ हूं इसमें अहंकार झलकता है और यह विनाश का मार्ग बनता है। इस अवसर पर जोधपुर श्री संघ के हुकुमचंद सांखला, दीपक जैन सांखला ने जोधपुर में चातुर्मास के लिए विनती की।
तपस्या उपवास के साथ नवकार महामंत्र भक्तामर पाठ वाचन ,शांति जाप एवं तप की आराधना भी हुई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक तपस्या पूर्ण होने पर सभी ने सामूहिक अनुमोदना की।
धर्म सभा में उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेशमुनिजी म. सा, अभिजीतमुनिजी म. सा., अरिहंतमुनिजी म. सा., ठाणा 4 व अरिहंत आराधिका तपस्विनी श्री विजया श्री जी म. सा. आदि ठाणा का सानिध्य मिला। चातुर्मासिक मंगल धर्मसभा में सैकड़ों समाज जनों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया और संत दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

चातुर्मास की विनती की और,

नन्नी अनाया को मिला आशीर्वाद
प्रवचन धर्म सभा के मध्य जब साध्वी डॉक्टर विजया श्री जी महाराज साहब ने अपने धार्मिक प्रवचन में कहा कि अच्छे कर्म के अच्छे नतीजे और गलत कर्म के….? और 2 सेकंड के लिए मसा ने अपने प्रवचन रोक दिए तभी धर्म सभा में उपस्थित 5 वर्षीय होली चाइल्ड स्कूल अलवर में प्रथम कक्षा में अध्यनरत नन्ही बालिका अनाया ने तपाक से उत्तर दिया कि गलत और धर्म सभा में सभी ने कहा हर्ष हर्ष… जय जय…. तब साध्वी महाराज साहब ने अनाया को कहा प्रसन्न रहो, सफल रहो, सदैव सत्य के साथ विजयी रहो….. का शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि अनाया अलवर निवासी समाजसेवी श्रीमती कोमल अरविंद जैन मैकेनिकल इंजीनियर की पुत्री है। यह परिवारजन यहां चातुर्मास के दौरान धर्म सभा में प्रवर्तक विजय मुनि जी महाराज साहब आदि ठाना से आशीर्वाद एवं गुरु दर्शन एवं श्री संघ की ओर से चतुर्मास विनती के लिए पधारे थे।

Ad

ताज़ा खबरें

मासूम बच्चों अव्यक्त और प्रेक्षा के परिजनों के साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले डाक सहायक स्व. उर्मिला सैनी के परिजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्व. उर्मिला सैनी के बच्चों की शिक्षा के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
मध्यप्रदेश

मासूम बच्चों अव्यक्त और प्रेक्षा के परिजनों के साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले डाक सहायक स्व. उर्मिला सैनी के परिजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्व. उर्मिला सैनी के बच्चों की शिक्षा के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Dengue vaccine: भारत में डेंगू के पहले वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, जानिए किसे लगेगा, कैसे करेगा बचाव
राष्ट्रीय

Dengue vaccine: भारत में डेंगू के पहले वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, जानिए किसे लगेगा, कैसे करेगा बचाव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी श्री कौल | सीहोर की निर्माण इकाई के 3 सितंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी श्री कौल | सीहोर की निर्माण इकाई के 3 सितंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया

10 साल से ड्रग तस्करी में सक्रिय कुख्यात विनोद धाकड़ पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS Act में निरुद्ध कर भेजा केंद्रीय जेल इंदौर
नीमच

10 साल से ड्रग तस्करी में सक्रिय कुख्यात विनोद धाकड़ पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS Act में निरुद्ध कर भेजा केंद्रीय जेल इंदौर

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सभी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले ही करा लें महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं योगदान पर लघु पुस्तिका प्रकाशित करने के दिए निर्देश मुख्य
मध्यप्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सभी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले ही करा लें महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं योगदान पर लघु पुस्तिका प्रकाशित करने के दिए निर्देश मुख्य