Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म स्थान, 48°C पहुंचा तापमानशरद पवार ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- विदेशों में मजबूत कर रहे भारत की छविजिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार,//सफलता की कहानी// नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगियामौलाना अरशद मदनी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की, चौंकाने वाला बयान दियाप्रदेश के विकास और जन-कल्याण को गति देने के लिए 30,055 करोड़ रूपये की कैबिनेट स्वीकृति | स्थानान्तरण नीति वर्ष-2026 का अनुमोदन: 1 जून से 15 जून तक हो सकेंगे तबादले किसानों के हक में बड़ा फैसला: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 11,608.47 करोड़ रूपये की सआर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, यह नेतृत्व नहीं नौटंकी हैआपदा प्रबंधन में जन-सहयोग और पब्लिक मैनेजमेंट प्रशासन की प्राथमिकताहै: श्री कलेशमालाहेड़ा में योग शिविर - 21 ग्रामीणों ने सीखे आसन-प्राणायाम के गुरजिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आजअल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषितअल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषितआईटीआई मनासा में आज 21 मई को युवा संगम कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. मल्हारराव होल्कर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिदक्षिण कोरिया से रामपुरा पहुंचे विदेशी विशेषज्ञ, होटल पटेल श्री के भारतीय जायके के हुए मुरीद

ब्लॉक के एक- एक कार्यकर्ता सभी बूथों पर संकल्प को विजयी श्री की और ले जाने का काम करें- विनोद दक

Author
Admin Malwa First 31 अक्तूबर 2023, 10:16 am
ब्लॉक के एक- एक कार्यकर्ता सभी बूथों पर संकल्प को विजयी श्री की और ले जाने का काम करें- विनोद दक

चीताखेड़ा। चीताखेड़ा में विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में होने जा रहे हैं हम संकल्प लेकर प्रत्येक बूथ पर जाएंगे और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लेंगे। विधानसभा का केवल चुनाव नहीं जीतना बल्कि प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत वोट का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है और विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीत इतिहास बनाएंगे। ब्लॉक के एक- एक कार्यकर्ता सभी बूथों पर संकल्प को विजयी श्री की और ले जाने का काम करें।

यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने नीमच विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद हेतु कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर के कल दिनांक 31 अक्टूबर 2023 चुनावी दौरा भ्रमण और आगामी दिवस 3 नवंबर 2023 को नीमच में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विशाल आमसभा के आयोजन को लेकर सोमवार को मेघवाल समाज धर्मशाला में सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने मंडल स्तरीय बैठक में मंडल की वर्तमान स्थिति बूथों की पहचान तथा मंडल में चुनावों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर विस्तार से चर्चा की।  चैनपुरा घसुंडी जागीर, अमावली जागीर  पंचायत क्षेत्र के गांव गांव जाकर बूथों केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठनात्मक समीक्षा की। कहा कि कमलनाथ की नारी सम्मान योजना , किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल माफ योजना, 500रुपए में घरेलू गैस टंकी उपलब्ध, पुरानी पेंशन योजना लागू, महिलाओं को प्रति मा डेढ़ हजार रुपए दिए जाएंगे जैसी कहीं जनकल्याणकारी योजनाएं लेकर आ रहे हैं।

जिसे पूरे प्रदेश के गांव शहर के लाखों किसान मजदूर महिलाएं आर्थिक स्थिति से मजबूत तथा आत्मनिर्भर होंगे। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार की नारी सम्मान योजना के जरिए प्रदेश की करोड़ों माता बहनों को डेढ़ हजार रुपए प्रति माह सशक्तिकरण की चर्चा देशभर में हो रही है। विरोधियों को कुछ समझ नहीं आ रहा है।

अब  सरकार में बने रहने के लिए करोड़ों का कर्ज लेना पड़ रहा है। पर्वत सिंह जाट, अकबर खान पठान, राजेंद्र सिंह तोमर,  दशरथ माली,राजेश जैन,आजाद मंसूरी,मुबारिक मंसूरी, देवीलाल रावत,राजू दायमा, विकास प्रजापत, मुकेश आर्य, ईश्वर लाल आर्य, भगत मांगरिया, इंदर सिंह कच्छावा, रजाक शेख, लख्मीचंद रावत, राकेश मीणा, सुरेश रावत, धनराज रावत, शंकर लाल मीणा, प्रेमचंद रावत, चांदमल रावत, भेरूलाल रावत, ललित रावत, संदीप मांगरिया, नद्किशोर जावरिया सहित इस बैठक में विशेष रूप से मौजूद थे।

Ad

ताज़ा खबरें