Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
स्‍कूलों में दाखिले से कोई भी बच्‍चा शेष ना रहे, ड्रापआउट प्रतिशत शुन्‍य रहे- मुख्‍य सचिवविद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य सुधार की पहलजिला स्‍तरीय जनगणना समन्‍वय समिति की बैठक आजप्रदेश सरकार सभी वर्गो के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है- डॉ.यादवसमृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सच्चा वादा, पक्का काम के संकल्प के साथ किसानों से किए वादे पूरे कर रही सरकार गेहूं की 2625 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जारी कृषि यंत्रीकरण, मिट्टी परीक्षण व कृषक प्रोन्नति योजना से किसानों को कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्जमसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | किसानों की आय वृद्धि का बड़ा जरिया हैं उद्यानिकी फसलें मध्यप्रदेश फूल-सब्जी की पैदावार में देश में तीसरे और फलोत्पादन में है चौथे स्थान पर फूलों की खेती पीएम मोदी ने विपक्ष को बताया सत्ता का भूखा, कहा- यूपी गड्ढों के लिए था फेमस, अब एक्सप्रेसवे बनी पहचानदो पीडित परिवार को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृतरामपुरा का गौरव: शहीद बद्री प्रसाद राय कुंवर को 26 साल बाद मिला सम्मान, शहीदी दिवस पर प्रतिमा का अनावरणअवैध खनन पर कलेक्टर नीमच की बड़ी कार्रवाई- 19 लाख 18 हजार 500 रुपये का जुर्मानाखेतों में सोलर पंप से चमका किसानों का भविष्य,खनिज के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाईगाजियाबाद की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई मंजिल तक फैली लपटेंपीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

Diwali 2023: इस दिवाली इन आसान तरीकों से बढ़ाएं अपने पूजा घर की रौनक

Author
Admin Malwa First 09 नवंबर 2023, 11:27 am
Diwali 2023: इस दिवाली इन आसान तरीकों से बढ़ाएं अपने पूजा घर की रौनक

दिवाली पर पूजा से पहले अपने मंदिर को सुंदर तरीके से सजाने का मन हम सभी का होता है। लेकिन त्योहार पर इतने काम होते हैं कि हमें ठीक से वक्त नहीं मिल पाता कि हम बैठकर सोचें कि इस बार पूजा घर को कैसे सजाएं। अगर आपके साथ भी यहीं परेशानी है तो चिंता मत करीए। हम बताते हैं पूजा घर सजाने के कुछ आइडियाज।

नई दिल्ली। Diwali 2023: दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। घर के सभी लोग इकट्ठा होते हैं और अपने उज्जवल भविष्य के लिए दीप जलाकर देवी लक्ष्मी की आराधना करते हैं। इसलिए हमारी यही कोशिश रहती है कि हम अपने मंदिर या पूजा घर को बहुत सुंदर तरीके से सजाएं। लेकिन हर साल क्या ऐसा क्या करें कि पूजा घर हमारे घर का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाए। अगर आपके मन में भी यहीं दुविधा है, तो घबराइए मत। हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे आइडियाज, जिनसे आपका पूजा घर बेहद ही खूबसूरत दिखेगा।

रंगोली बनाएं

दिवाली पर हम अपने घर के दरवाजे पर रंगोली बनाते हैं, लेकिन अपने पूजा घर में भी रंगोली बनाकर आप इसकी शोभा बढ़ा सकते हैं। आपके मंदिर में जहां आपके भगवान विराजित हैं, उसके सामने आप एक्राइलिक रंगों का या पाउडर के रंगों का इस्तेमाल कर रंगोली बना सकते हैं। आप चाहें तो बाजार से चिपकाने वाली रंगोली भी बना सकते हैं। साथ ही, रंगोली के बीच में लाल रंग से पैरों के निशान बना सकते हैं, जिससे लगेगा कि देवी लक्ष्मी आपके मंदिर में विराजने आई हैं।

HIGHLIGHTS

  1. दिवाली के दिन भगवान लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है।
  2. पूजा घर को सजाने के लिए दीए का इस्तेमाल करें।
  3. जानें पूजा घर सजाने के कुछ आइडियाज।

फूलों का इस्तेमाल करें

अपने पूजा घर को सजाने के लिए आप रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे आपका पूजा घर बहुत वाइब्रेंट लगेगा। आप अपने पूजा घर के दरवाजे पर फूलों का तोरन बनाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इनका इस्तेमाल रंगोली में भी कर सकते हैं। फूलों की लटकन बनाकर भी आप इन्हें अपने मंदिर के बगल-बगल में टांग सकते हैं।

फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल

फेयरी लाइट्स दिवाली की जान होते हैं। जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आती जाती है, इनकी जगमगाहट भी बढ़ती जाती है। इनका इस्तेमाल आप अपने पूजा घर की रौनक बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। आपके मंदिर में जहां भगवान विराजित हैं, उनके पीछे की दीवार को फेयरी लाइट्स से सजा सकते हैं। इससे आपके मंदिर की चमक और भी बढ़ जाएगी।

दीए का खूब इस्तेमाल करें

दीपावली का मतलब होता है दीपों की माला इसलिए दीपों के बीना दिवाली नहीं होती। अपने मंदिर में दीयों से अलग-अलग डिजाइन बनाकर अपने मंदिर को सजा सकते हैं। इससे आपके मंदिर में रोशनी तो फैलेगी ही, साथ ही इससे आपके पूजा घर का लुक भी काफी अच्छा आएगा।

स्टाइलिश बरतनों का इस्तेमाल करें

अपने पूजा घर में आरती की थाल के लिए सिल्वर या तांबे के बरतनों का इस्तेमाल करें। इनका इस्तेमाल आप फूलों की थाली और दीए सजाने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपका पूजा घर काफी एलिगेंट लगेगा।

पेपर लैंटर्न से सजाएं

दिवाली पर मार्केट में खूब सारे कागज के बने रंगीन लैंटर्न मिलते हैं। आप इन्हें अपने पूजा घर के दरवाजे पर लटका सकते हैं। इससे भी आपके पूजा घर की शोभा बढ़ेगी। साथ ही रंगीन कागजों की यह कंदील आपके पूजा घर को कुछ वाइब्रेंट कलर भी दे सकती है।

 

Ad

ताज़ा खबरें