Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवादरेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्टबालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिलMP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 85 नामों की दूसरी लिस्ट, तीन उम्मीदवार बदले, किसे कहां से मौका?

Author
Admin Malwa First 19 अक्तूबर 2023, 08:13 pm
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 85 नामों की दूसरी लिस्ट, तीन उम्मीदवार बदले, किसे कहां से मौका?

ऐप पर पढ़ें

MP Congress Second List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 85 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने इस लिस्ट के जरिए 3 विधानसभा सीटों पर पूर्व में घोषित उम्मीदवारों को बदल भी दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम रवींद्र सिंह तोमर का है जो दिमनी विधानसभा सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे।

अब तक 229 नाम

इस तरह कांग्रेस अब तक कुल 229 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इससे पहले कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 19 महिलाओं समेत 144 उम्मीदवार के नाम शामिल थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने 17 नवंबर को होने वाले 230 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए एक को छोड़कर सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

गोटेगांव और पिछोर सीटों पर बदले उम्मीदवार

वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने उन्हें गोटेगांव से फिर से मौका दिया है। पहली लिस्ट में नर्मदा प्रजापति का नाम नहीं था। दूसरी सूची में गोटेगांव से उम्मीदवार बदलते हुए कांग्रेस ने प्रजापति को फिर से मौका दिया है। इसी तरह शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को मौका दिया गया है। 

दतिया सीट पर भी बदला कंडिडेट

कांग्रेस ने दतिया विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वह बीजेपी प्रत्याशी और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पूर्व विधायक भारती ने अतीत में नरोत्तम मिश्रा को हराया था लेकिन पिछला चुनाव मामूली अंतर से हार गए थे। दतिया से अवधेश नायक के नामांकन का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के एक वर्ग ने विरोध किया था, जिसके बाद आलाकमान को उम्मीदवार बदलना पड़ा।

फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े

कांग्रेस ने निवास विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सीधी से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद रीति पाठक के खिलाफ ज्ञान सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। पहली सूची में कमलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया था। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघीघाट विधानसभा सीट से मौका दिया गया है। 

बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ

कांग्रेस ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ… सभी उम्मीदवारों को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं मध्य प्रदेश राज्य इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर कहा- कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार केवल विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, वरन मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं।

सब अपने कर्तव्य में जुट जाएं- कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा- आइये आज से हम सब अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस… इस लिस्ट में मुरैना से दिनेश गुर्जर, ग्वालियर से सुनील शर्मा, भिंड से चौधरी राकेश चतुर्वेदी, सीधी से ज्ञान सिंह, गुना से पंकज कनेरिया, जबलपुर कैंट से अभिषेक चौकसे चिंटू, रीवा से राजेंद्र शर्मा, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा जबकि भोपाल उत्तर से आतिफ अकील को टिकट दिया गया है। 

Source link

Ad

ताज़ा खबरें

सड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवाद
मध्यप्रदेश

सड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवाद

रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्ट
राष्ट्रीय

रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्ट

बालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

बालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिल

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत