Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिंमनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधिशुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जीकिसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्मघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तजिले में अब तक औसत 351.1 मि.मी. वर्षा दर्जप्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतइंजीनियर, वकील और CA के हाथों में CJP की कमान: मिलिए अभिजीत दीपके की 12 सदस्यीय टीम सेघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तमुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू ने की सौजन्य भेंटपुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

कांग्रेस ने 6 सीट बोलकर रात एक बजे तक जगाया लेकिन जीरो पकड़ाया; कमलनाथ-दिग्विजय पर बरसे अखिलेश- VIDEO

Author
Admin Malwa First 19 अक्तूबर 2023, 12:26 pm
कांग्रेस ने 6 सीट बोलकर रात एक बजे तक जगाया लेकिन जीरो पकड़ाया; कमलनाथ-दिग्विजय पर बरसे अखिलेश- VIDEO

ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के अब तक के रुख से साफ हो गया है कि वह मध्य प्रदेश में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। यह भी स्पष्ट हो गया है कि मध्य प्रदेश में वह INDIA गठबंधन के तहत सीटें साझा नहीं करेगी। हालांकि कई रिपोर्टों में सपा एवं अन्य दलों से गठबंधन को लेकर अंदरखाने चल रही बातचीत का जिक्र सामने आया था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज इन रिपोर्टों की पुष्टि कर दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर उनके पार्टी के नेताओं की बातचीत हुई थी लेकिन कांग्रेस वादे से पीछे हट गई। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता ने बैठक बुलाई थी, जिसमें हमने उन्हें समाजवादी पार्टी की पूरी रिपोर्ट दिखाई। रात 1 बजे तक समाजवादी पार्टी के नेताओं को उन्होंने जगाया और भरोसा दिया कि हम 6 सीटों पर विचार करेंगे लेकिन जब सीटें घोषित की गईं तो समाजवादी पार्टी शून्य रही… यदि हमें पहले पता होता कि विधानसभा स्तर पर INDIA का कोई गठबंधन नहीं होने वाला है तो हम उसमें कभी मिलने ही नहीं जाते…

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन की पहलकदमी पर कांग्रेस को दो-टूक सुनाते हुए कहा कि  समाजवादी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार किया जाएगा वैसा व्यवहार उनको (कांग्रेस) देखने को मिलेगा… दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की समान विचारधारा वाली कुछ पार्टियों से गठबंधन के सिलसिले में अंदरखाने बातचीत हो रही थी। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि कांग्रेस जिन पार्टियों के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही थी उनमें समाजवादी पार्टी प्रमुख थी।

सूत्रों की मानें सपा एवं कुछ अन्य दलों के नेता मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में थे। हालांकि कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया था। अब अखिलेश यादव ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश में सपा की कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत तो हुई थी। 

चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि अखिलेश को इस बात की नाराजगी है कि जब मध्य प्रदेश में गठबंधन नहीं करना था, सपा को सीटें नहीं देनी थी तो उनके नेताओं को क्यों बुलाया गया। गठबंधन के मसले पर बात क्यों की गई। रात एक बजे तक मीटिंग क्यों की गई, एक-एक सीट का हिसाब क्यों लिया गया? यदि कांग्रेस की ओर से यही किया जाना था तो सपा पहले ही गठबंधन नहीं होने को लेकर अश्वस्त हो जाती। सपा पहले से अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने को लेकर तैयारी करती। खैर अंदरखाने जो भी हो, एक बात तो साफ है कि INDIA गठबंधन की राह इतनी आसान नहीं है।

Source link

Ad

ताज़ा खबरें

अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिं
मध्यप्रदेश

अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिं

मनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधि
नीमच

मनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधि

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जी
राष्ट्रीय

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जी

किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्म
मध्यप्रदेश

किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्म

घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्त
नीमच

घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्त