Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
खरगे ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला, कहा- राम मंदिर दान चोरी की जिम्मेदारी लें पीएम मोदीसंघर्ष का मिला सम्मान: छात्र आंदोलनों के युवा चेहरे सोमिल सोनी बने NSUI नीमच जिलाध्यक्षअस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने देंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्त

भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद

Author
Admin Malwa First 16 अगस्त 2025, 08:40 am
भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद

भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद

oplus_0

 रामपुरा तहसील मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें याद किया। भाजपा नेताओं ने स्व.बाजपेयी के छायाचित्र में माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विजय दानगड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे सुशासन के संवाहक,
राष्ट्रवाद के प्रणेता एवं विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले जन नेता रहे ।

श्री दानगड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नये भारत की आधारशिला रखने वाला बताते हुए उन्हें नमन किया ।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में श्री वाजपेयी ने राष्ट्र के विकास को एक नई गति दी। देश के हर हिस्से में हर व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचे इस दिशा में कार्य किए। ।उन्होंने कहा कि उनके विचार युगों-युगों तक राष्ट्रसेवकों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल मे उपचारत मरीजों मे फल एवं बिस्किट वितरित किये गए

oplus_0

इस दौरान मण्डल महामंत्री कैलाश देवड़ा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोविन्द सोनी पार्षद प्रतिनिधि अमरलाल बड़ोंलिया किशोर कुशवाह अशोक कारा रुपेश सारु मुकेश राठौर चन्दन देवड़ा ललित मेहता रामप्रसाद मौर्य सत्यनारायण मौर्य महेश कहार आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ad

ताज़ा खबरें