Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
खरगे ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला, कहा- राम मंदिर दान चोरी की जिम्मेदारी लें पीएम मोदीसंघर्ष का मिला सम्मान: छात्र आंदोलनों के युवा चेहरे सोमिल सोनी बने NSUI नीमच जिलाध्यक्षअस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने देंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्त

समवशरण विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा

Author
Admin Malwa First 19 जनवरी 2026, 02:12 pm
समवशरण विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा

भानपुरा : पवित्र पर्युषण पर्व के अवसर पर नगर में 22 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक समवशरण विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन इमली वाला नोहरा, भानपुरा (जिला–मंदसौर) में परम् पूज्य 108 श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज एवं 108 श्री निस्पृह सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः गुरु भक्ति, मंगलाचरण, शांति धारा, सामूहिक समवशरण विधान पूजन, मुनि श्री के प्रवचन एवं स्वाध्याय होंगे। दोपहर एवं सायंकालीन सत्रों में धार्मिक कक्षाएं, संगीतमय महाआरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा, भरत–बाहुबली युद्ध, गणतंत्र दिवस समारोह, आचार्य छत्रछाया विधान, नव निर्मित मानस्तंभ का शिलान्यास, समधिष्ठ आचार्य विद्यासागर जी महाराज का द्वितीय समाधि महोत्सव, गुरु चरण कमल मंदिर स्थापना समारोह एवं प्रतिदिन महाआरती शामिल हैं। 22 जनवरी को घट यात्रा व श्रीजी का भव्य प्रवेश, 27 जनवरी को आचार्य विद्यासागर जी महाराज का द्वितीय समाधि महोत्सव तथा 1 फरवरी को श्रीजी की विशाल रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। बाहर से पधारने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन व आवास की समुचित व्यवस्था की गई है। यह जानकारी सकल दिगंबर जैन समाज, भानपुरा द्वारा दी गई।

Ad

ताज़ा खबरें