Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Weather Alert: 16 से 21 जून तक भारी बारिश, गरज चमक और तूफान हवा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?बजट सत्र से पहले तृणमूल को बड़ा झटका, सर्वदलीय बैठक में शोभनदेव को नहीं बुलाया, रीतब्रत को मिला न्योतानीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव को कोर्ट ने 21 जून की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दीहार मानने को तैयार नहीं ममता बनर्जी, चुनाव परिणाम 2026 को कलकत्ता हाईकोर्ट में दी चुनौतीसरकार ने पिछले 12 साल जनकल्यानण को ही समर्पित किए है- श्री सखलेचासभी जिला अधिकारी रोजगार, स्‍वरोजगार योजनाओं एवं अन्‍य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्‍थान हासिल करें-श्री चंद्राजिले में 22 जून से 22 जुलाई तक विशेष राजस्व महाअभियानतृणमूल के 2 गुटों के दावों पर निर्णय से पहले दोनों पक्षों को सुनेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाबुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति | मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोंबेहतर प्रबंधन और कुशलता से करायें नीट की परीक्षा, कहीं भी न रहे कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा 21 जून को प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से की नीट परीक्षा की तैयारियों डीएमके का राहुल गांधी पर वार- उनकी राजनीतिक नासमझी और बेईमानी से क्षेत्रीय पार्टियों को नुकसान हुआमतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रितफसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्‍वीकृतनीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्‍मेदारीसर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

उद्योगों में यूरिया के दुरुपयोग रोकने हेतु कलेक्टर द्वारा गठित दल ने उर्वरक उत्पादक उद्योग का किया औचक निरीक्षण

Author
Admin Malwa First 07 मई 2026, 09:58 pm
उद्योगों में यूरिया के दुरुपयोग रोकने हेतु कलेक्टर द्वारा गठित दल ने उर्वरक उत्पादक उद्योग का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा गठित विशेष दल ने उद्योगों में यूरिया के उपयोग के सत्यापन के लिए गुरुवार को एक उर्वरक उत्पादक उद्योग का औचक निरीक्षण किया। यह कार्यवाही कृषि उपयोग के लिए सब्सिडी प्राप्त यूरिया का औद्योगिक कार्यों में दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से की गई। ➡️निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:- दल द्वारा इकाई परिसर में यूरिया के भंडारण, क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, उत्पादन प्रक्रिया एवं उपयोग का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, बिल-बुक एवं अन्य दस्तावेजों का मिलान कर यूरिया की वास्तविक खपत का सत्यापन किया। निरीक्षण दल में एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी सहित कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी सम्मिलित थे। कलेक्टर नीमच के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त उर्वरक विनिर्माण एवं अन्य संबंधित उद्योगों का चरणबद्ध सत्यापन किया जाएगा। यदि कहीं कृषि हेतु निर्धारित यूरिया का औद्योगिक उपयोग पाया जाता है, तो संबंधित इकाई के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की जांच निरंतर जारी रहेगी। यह जानकारी एसडीएम जावद श्रीमती प्रीति संघवी ने दी है।
Ad

ताज़ा खबरें