Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Fact Check : 'प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ी', वायरल वीडियो को दिल्ली पुलिस ने बताया फर्जीभारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनादिल्ली पुलिस कमिश्नर को मिली NSA की ताकत, संदिग्धों को एहतियातन हिरासत में लेने का अधिकारआधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, PM मोदी ने कहा- Thank You Friendsबीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय का बयान, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहींNEET पेपर लीक मामले पर NTA का एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्तयुवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 10 हजार हो जाएंगी मेडिकल कॉलेज की सीट्सदो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारीNEET विवाद: तीन मांगें... दो घंटे की बैठक, सीजेपी का दावा- मुआवजा-FIR पर सरकार नरमसंतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर संतों का प्राप्त किया आशीर्वादशिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहालयुवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना में पर्यटन बढ़ाक्या है अमेरिका का नया फोर्स्ड लेबर टैरिफ, जानिए भारत पर 10% टैक्स से आपकी जेब पर क्या होगा असर?सर्पदंश से मृत व्यक्ति के आश्रित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतसी.आई.एस.एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सभी जनगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्य को गम्‍भीरता से ले-श्री चंद्रा

Author
Admin Malwa First 15 अप्रैल 2026, 06:43 pm
सभी जनगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्य को गम्‍भीरता से ले-श्री चंद्रा
भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिऐ जिले में प्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यकम दो चरणों में 15 से 17 अप्रेल 2026 एवं 23 से 25 अप्रेल 2026 का आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण सभी तहसील एवं नगरीय मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को पी.जी कॉलेज जावद में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्‍होने सभी प्रगणक एवं सुपरवाईजर को जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए इस प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करने निर्देश दिये। कलेक्टर श्री चन्द्रा ने बताया, कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य एकमई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। उससे पूर्व भी सभी नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से भी 16 से 30 अप्रेल2026 तक अपनी जनगणना संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड जनणना अधिकारी जावद श्रीमती प्रीति संघवी एवं जनगणना निदेशालय भोपाल से नियुक्त जिला प्रभारी नीमच श्री संदीप घोरे उपस्थित थे। अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस.कलेश ने नीमच तहसील भवन एवं पीजी कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस मौके अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड चार्ज अधिकारी श्री संजीव साहू एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री पराग जैन उपस्थित थे।यह जानकारी जिला योजना अधिकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन ने दी है।
Ad

ताज़ा खबरें