Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतराभगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी

मनासा में प्रशासन का सख्त एक्शन: होटल सील, मेडिकल स्टोर बंद, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर चला निरीक्षण अभियान

Author
Mukesh Rathor 27 मई 2026, 08:51 pm
मनासा में प्रशासन का सख्त एक्शन: होटल सील, मेडिकल स्टोर बंद, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर चला निरीक्षण अभियान
** **मनासा | जिले में जनसुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना के नेतृत्व में नगर के निजी अस्पतालों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद मौके पर ही सीलिंग और जुर्माने जैसी कार्रवाई की गई। निरीक्षण दल में तहसीलदार, सीएमओ, विद्युत सुरक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी एवं नगर परिषद के अधिकारी शामिल रहे। संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों और निजी अस्पतालों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच के दौरान गणपत होटल में भारी गंदगी और अस्वच्छता पाए जाने पर मावे के सैंपल लिए गए तथा होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वहीं बालू होटल में बिना लाइसेंस मावा निर्माण किए जाने का मामला सामने आया, जिस पर प्रशासन ने 5100 रुपये का स्पॉट फाइन लगाते हुए परिसर को सील कर दिया। इसी तरह लीलावती हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान बिना फार्मासिस्ट के संचालन होता पाया गया। नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने मेडिकल स्टोर को तत्काल बंद कर सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। गांधी सुपर स्टोर मार्ट में एक्सपायरी फायर सुरक्षा उपकरण पाए जाने पर उन्हें तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए, जबकि तुलसी किरण मार्ट में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। प्रशासनिक टीम ने इसके अलावा चिरंजीवी हॉस्पिटल, नाकोड़ा लाइफलाइन, मनासा ग्लोबल हॉस्पिटल, एस.एल. पाटीदार हॉस्पिटल, माधवम हॉस्पिटल, मजेजी हॉस्पिटल और लीलावती हॉस्पिटल का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों एवं सुविधाओं की समीक्षा की। एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने अस्पताल संचालकों को फायर सेफ्टी उपकरण दुरुस्त रखने और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।****
Ad

ताज़ा खबरें

'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास
राष्ट्रीय

'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी  होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
राष्ट्रीय

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल