Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मासूम बच्चों अव्यक्त और प्रेक्षा के परिजनों के साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले डाक सहायक स्व. उर्मिला सैनी के परिजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्व. उर्मिला सैनी के बच्चों की शिक्षा के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायताDengue vaccine: भारत में डेंगू के पहले वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, जानिए किसे लगेगा, कैसे करेगा बचावमुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी श्री कौल | सीहोर की निर्माण इकाई के 3 सितंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया10 साल से ड्रग तस्करी में सक्रिय कुख्यात विनोद धाकड़ पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS Act में निरुद्ध कर भेजा केंद्रीय जेल इंदौरगुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सभी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले ही करा लें महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं योगदान पर लघु पुस्तिका प्रकाशित करने के दिए निर्देश मुख्यअभिजीत दीपके को हिरासत में लेने की खबर निकली झूठी, दिल्ली पुलिस बोली- अब भी मंच पर हैं मौजूद CJP संस्थापक4 माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा पटवारियों का गुस्सा, सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन; मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेलारोगी कल्याण समिति की कार्यकारी बैठक आजबाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्डसीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्नखरगे ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला, कहा- राम मंदिर दान चोरी की जिम्मेदारी लें पीएम मोदीसंघर्ष का मिला सम्मान: छात्र आंदोलनों के युवा चेहरे सोमिल सोनी बने NSUI नीमच जिलाध्यक्षअस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने दें

43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस; नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत

Author
Mukesh Rathor 30 जून 2026, 04:16 pm
43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई  पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस; नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत
रामपुरा। नगर परिषद रामपुरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के.एल. सूर्यवंशी मंगलवार को 43 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। रामपुरा नगर परिषद में उनका तीन वर्ष का कार्यकाल रहा। इसी अवसर पर नगर परिषद में 42 वर्षों तक सेवाएं देने वाले सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया का भी संयुक्त रूप से विदाई समारोह नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने दोनों का सम्मान कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार, विधायक प्रतिनिधि दीपक मरच्या, पार्षद संदीप धूलिया, एल्डरमैन केसरबाई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने के.एल. सूर्यवंशी और दौलतराम कलोशिया को पुष्पहार, शॉल, श्रीफल एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी दोनों का आत्मीय स्वागत किया। विदाई समारोह में के.एल. सूर्यवंशी ने कहा कि 43 वर्षों की शासकीय सेवा में रामपुरा में बिताए गए तीन वर्ष उनके प्रशासनिक जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं। उन्होंने नगरवासियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि यहां मिला स्नेह, विश्वास और सहयोग जीवनभर उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद रामपुरा उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। वहीं दौलतराम कलोशिया ने 42 वर्षों की सेवा यात्रा को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के दौरान मिला अपनापन और सम्मान वे कभी नहीं भूल पाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन कुंदनमल धूलिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति ने व्यक्त किया। समारोह के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी दौलतराम कलोशिया का बैंड-बाजे के साथ सम्मान जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उनके निवास तक पहुंचा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन में सम्मान, आत्मीयता और भावुकता का माहौल देखने को मिला।
Ad

ताज़ा खबरें

मासूम बच्चों अव्यक्त और प्रेक्षा के परिजनों के साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले डाक सहायक स्व. उर्मिला सैनी के परिजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्व. उर्मिला सैनी के बच्चों की शिक्षा के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
मध्यप्रदेश

Dengue vaccine: भारत में डेंगू के पहले वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, जानिए किसे लगेगा, कैसे करेगा बचाव
राष्ट्रीय

Dengue vaccine: भारत में डेंगू के पहले वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, जानिए किसे लगेगा, कैसे करेगा बचाव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी श्री कौल | सीहोर की निर्माण इकाई के 3 सितंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी श्री कौल | सीहोर की निर्माण इकाई के 3 सितंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया

10 साल से ड्रग तस्करी में सक्रिय कुख्यात विनोद धाकड़ पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS Act में निरुद्ध कर भेजा केंद्रीय जेल इंदौर
नीमच

10 साल से ड्रग तस्करी में सक्रिय कुख्यात विनोद धाकड़ पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS Act में निरुद्ध कर भेजा केंद्रीय जेल इंदौर

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सभी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले ही करा लें महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं योगदान पर लघु पुस्तिका प्रकाशित करने के दिए निर्देश मुख्य