Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन

रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Author
Mukesh Rathor 30 मई 2026, 07:41 pm
रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
**नीमच, 30 मई 2026। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया तथा एसडीओपी जावद रोहित राठौर के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 96/2026, धारा 8/18 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार आरोपी सुरेश कुमार धाकड़ (40 वर्ष) निवासी ग्राम हमेरगढ़, थाना जावदा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 29 मई 2026 को रतनगढ़ पुलिस ने आरोपी शांतिलाल भील (21 वर्ष) निवासी मोलड़ियों की झोपड़िया, गुजरों की मोरवन, थाना जावदा (राजस्थान) के कब्जे से करीब 3 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की थी। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि सुरेश कुमार धाकड़ अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ-साथ पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और तस्करों को सूचना पहुंचाने का कार्य कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 30 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रकरण की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर, रतनगढ़ पुलिस टीम तथा साइबर सेल नीमच के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।**
Ad

ताज़ा खबरें