Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP प्रदर्शन की फॉरेन फंडिंग पर विदेश मंत्रालय के नाम से भ्रामक पोस्ट वायरल, MEA ने बताया सचमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाईजानिए कौन हैं नंदन नीलेकणि? जिन्हें पीएम मोदी ने सौंपी हाई-पावर्ड टास्क फोर्स की कमानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री ऋषिकांत सिंह को दी बधाई | कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 61 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक36 दिनों की गूंज के बाद जंतर-मंतर पर सन्नाटा, 200 सफाईकर्मियों ने दिनभर चलाया अभियानदो वर्षों में एक लाख नियमित शासकीय पदों पर होगी भर्ती: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | युवाओं को योग्यता के अनुरूप समान अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक विभाग का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जाएगा पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों को रोनिवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समान नागरिक संहिता समान अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 109 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 44 कार्यों का किया लोकार्पण 84 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का हुआ भूमिपूजन नपंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक सदस्य गिरफ्तार; हमले की थी साजिशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पणमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया | दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई और लापरवाही करने वालों का निलंबन करने के कलेक्टर खंडवा को निर्देश विभागीय जांच तत्काल शुरू करें, जाँच में दोषी पाये जाने वाले बर्खास्त होंगेमन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण बना विकास और समृद्धि का आधार 12983 जल संरक्षण कार्य, 1489 खेत तालाब और जनभागीदारी आधारित नवाचारों से सीधी ने बनाई राषNEET पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार, दो आरोपियों की जमानत पर होगी सुनवाईप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख | प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की कैच द रेन अभियान पर चर्चा प्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों को मिली प्रशंसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा में स्थामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्क्वैश चैंपियन बेटी अनाहत सिंह को दी बधाई | विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में अनाहत ने जीता गर्ल्स सिंगल्स का खिताबमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कारगिल विजय दिवस पर अमर वीरों को किया नमन

रामपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 धारदार छुर्रों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Author
Mukesh Rathor 27 मई 2026, 07:57 pm
रामपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 धारदार छुर्रों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
**रामपुरा | प्रदेश में अपराधों की रोकथाम और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 धारदार छुर्रों सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेशभर में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया तथा प्रभारी एसडीओपी मनासा श्रीमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपिन मसीह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं: • मोहम्मद शब्बीर (35) निवासी यादव मंडी, घंटाघर के पास, नीमच • मोहम्मद ईसरार (50) निवासी बड़ी मंडी, नीमच • ताहिर अब्बासी (28) निवासी नया बाजार, नीमच • मोहम्मद सकलेन (28) निवासी आसफगंज, बड़ी मंडी, नीमच पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 धारदार छुर्रे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 800 रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपिन मसीह सहित पुलिस टीम के प्र.आर. देवेश मालवीय, प्र.आर. नरेंद्र नागदा, प्र.आर. प्रदीप तिवारी, प्र.आर. राहुल देव, आरक्षक रघुवीर सिंह, विजय बारीवाल, जितेंद्र प्रजापत, भुरसिंह डोडीयार, सुनील भुरिया तथा साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।**
Ad

ताज़ा खबरें