Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP Protest : संसद मार्च के दौरान RAF जवान ने दागीं 7 पेलेट गोलियां, 5 प्रदर्शनकारी घायललो प्रेशर का असर: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनीCJP प्रदर्शन की फॉरेन फंडिंग पर विदेश मंत्रालय के नाम से भ्रामक पोस्ट वायरल, MEA ने बताया सचमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाईजानिए कौन हैं नंदन नीलेकणि? जिन्हें पीएम मोदी ने सौंपी हाई-पावर्ड टास्क फोर्स की कमानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री ऋषिकांत सिंह को दी बधाई | कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 61 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक36 दिनों की गूंज के बाद जंतर-मंतर पर सन्नाटा, 200 सफाईकर्मियों ने दिनभर चलाया अभियानदो वर्षों में एक लाख नियमित शासकीय पदों पर होगी भर्ती: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | युवाओं को योग्यता के अनुरूप समान अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक विभाग का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जाएगा पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों को रोनिवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समान नागरिक संहिता समान अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 109 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 44 कार्यों का किया लोकार्पण 84 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का हुआ भूमिपूजन नपंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक सदस्य गिरफ्तार; हमले की थी साजिशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पणमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया | दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई और लापरवाही करने वालों का निलंबन करने के कलेक्टर खंडवा को निर्देश विभागीय जांच तत्काल शुरू करें, जाँच में दोषी पाये जाने वाले बर्खास्त होंगेमन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण बना विकास और समृद्धि का आधार 12983 जल संरक्षण कार्य, 1489 खेत तालाब और जनभागीदारी आधारित नवाचारों से सीधी ने बनाई राषNEET पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार, दो आरोपियों की जमानत पर होगी सुनवाईप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख | प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की कैच द रेन अभियान पर चर्चा प्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों को मिली प्रशंसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा में स्था

ग्राम चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर टामोटी व कोज्या में 11 से 13 मई तक लगेंगे आधार कैम्प

Author
Admin Malwa First 07 मई 2026, 05:06 pm
ग्राम चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर टामोटी व कोज्या में 11 से 13 मई तक लगेंगे आधार कैम्प
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा ग्राम चौपाल में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में ग्राम टामोटी (मनासा) एवं कोज्या (जावद) में 11 से 13 मई तक आधार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, नीमच श्री एस.एम.मांगरिया ने संबंधित शालाओं के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के मुख्य बिंदु: MBU पेंडिंग विद्यार्थियों का अपडेट: विद्यालय एवं आसपास के अन्य विद्यालयों के UDISE+ पोर्टल पर लॉगिन में उपलब्ध MBU Pending Student की सूची अनुसार ऐसे विद्यार्थियों का आधार में लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निर्धारित समय-सीमा में संलग्न प्रारूप में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये है। पड़ोसी शालाओं को सूचना: अपने विद्यालय में MBU Pending Student का अनिवार्य आधार अपडेट कराने के साथ-साथ पड़ोस की शालाओं को भी सूचित कर उन शालाओं के विद्यार्थियों का आधार अपडेट अपनी शाला में कराने के भी निर्देश दिए गये है। आधार कैम्प हेतु व्यवस्था: शाला में कैम्प हेतु संबंधित मशीन संचालक को बैठने के लिए कक्ष एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गये है। आधार कैम्प की अवधि के दौरान आधार मशीन एवं आवश्यक सामग्री शाला में ही रहेगी। कक्ष की आवश्यक शर्तें: शाला प्रबंधन को ऐसा कक्ष उपलब्ध कराना होगा जिसमें बिजली की सुविधा उपलब्ध हो, कक्ष में ताले की व्यवस्था हो तथा पीने के पानी की व्यवस्था हो। यह निर्देश हाई स्‍कूल टामोटी (मनासा) एवं शा.उ.मा.वि.कोज्या (जावद) के प्राचार्यों को समय-सारणी सहित जारी किए गए हैं।
Ad

ताज़ा खबरें