Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज हर्कियाखाल बालाजी के दर्शन करेंगेजिले में अब तक औसत 206.1 मि.मी. वर्षा दर्जप्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिले में 9 राजस्व अधिकारियों के तबादलेडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देकर भाजपा मंडल रामपुरा ने बनाई आगामी कार्यक्रमों की रणनीति ईरान में बढ़ा सस्पेंस, अली खामेनेई के बेटे मोजतबा आखिर कहां हैं?Heavy Rain Alert : महाराष्ट्र के इन इलाकों में दिखेगा बारिश का तांडव, रेड अलर्ट जारीगाड़ी पर लटकने का मामला: अभिषेक बनर्जी के जवाब से कोलकाता पुलिस संतुष्ट नहीं, फिर भेजेगी नोटिसमौसम: लो प्रेशर एरिया का असर, झारखंड-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में AAP का जलवा: नगर निकाय चुनावों में दो सीटों पर कब्जाग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार पर्यटन विकास को दे रही नई दिशादेशभर में मानसून का कहर; मुंबई में भारी बारिश; केरल, ओडिशा और झारखंड में अलर्टनये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन का लिये महत्वपूर्ण निर्णय नये अधिनियम के तहत पुनर्गठन की हुई त्वरित कार्यवाही नव गठित वक्फ बोर्ड में 2 हिन्दू सदस्य भी हुए शामिलप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा देश का डिफेंस सेक्टर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आयात करने वाला भारत अब बन गया है रक्षा उत्पादों का निर्यातक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को शिवपुरी से मिलेगी नई शक्ति मेक इन इंडिया के तहत निवेश का हब बन रहा हैराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर तंज; "अयोध्या तो बस झांकी थी, काशी-मथुरा बाकी है"नीमच में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले

नीमच: ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 99% रहा रिजल्ट

Author
Mukesh Rathor 16 अप्रैल 2026, 10:58 pm
नीमच: ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 99% रहा रिजल्ट
**नीमच, बुधवार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद जिले के कनावटी स्थित ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम रखा है। विद्यालय की निदेशिका डॉ. गरिमा चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 118 विद्यार्थियों में से 117 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे स्कूल का परीक्षा परिणाम 99% रहा। परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों में आराध्य मुणेत (जावद) ने 98.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मोहम्मद आतिफ 93.4% के साथ द्वितीय, पर्व राठौर 93% के साथ तृतीय, दीप्ति परिहार 91.6% के साथ चतुर्थ और टिया शर्मा 91.4% अंक प्राप्त कर पंचम स्थान पर रहीं। डॉ. गरिमा चौरसिया ने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए “पथ-प्रदर्शक वर्ष” बताते हुए कहा कि यह परिणाम स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता और उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण का प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक एवं प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी तथा उनके निरंतर प्रगति की कामना की।**
Ad

ताज़ा खबरें