Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Viral Video: गजब आइडिया है! गधे का ऐसा इस्तेमाल देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आपमूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई पत्रकारों की एकजुटता, कुकड़ेश्वर में गूंजा पत्रकारिता का संदेश नीमच-मंदसौर सहित जिलेभर के पत्रकारों का महासंगम, भव्य सम्मान समारोह के बाद हुआ सहभोजPHOTO : कहीं डूबी सड़कें, कहीं नाव बनी सहारा… असम में बाढ़ के बीच ऐसे चल रहा राहत अभियानपीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | उज्जैन एवं शिवपुरी में नए एयरपोर्ट निर्माण कार्य में प्रगति लाएं : केंद्रीय मंत्री श्री नायडू पिछले छह महीने में मध्यप्रदेश के 50 हजार से अधिक यात्अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिंमनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधिशुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जीकिसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्मघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तजिले में अब तक औसत 351.1 मि.मी. वर्षा दर्जप्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतइंजीनियर, वकील और CA के हाथों में CJP की कमान: मिलिए अभिजीत दीपके की 12 सदस्यीय टीम सेघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तमुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू ने की सौजन्य भेंटपुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

Author
Mukesh Rathor 21 मई 2026, 04:35 pm
मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
**मनासा/नीमच। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 03 अवैध देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले कई उपकरण जब्त किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नामजद आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी निकीता सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आंतरीमाता निवासी दुर्गाशंकर सुतार एक देशी पिस्टल और कारतूस के साथ मोटरसाइकिल से मनासा की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सारसी फंटे पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ग्राम आंतरीमाता निवासी नानालाल सिकलीगर से हथियार खरीदे थे और दो अन्य पिस्टल खरीदने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो और देशी पिस्टल बरामद कीं। जांच में यह भी सामने आया कि हथियारों की सप्लाई राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों में की जा रही थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी नानालाल सिकलीगर के घर दबिश देकर हथियार निर्माण में प्रयुक्त ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग मशीन, चार देशी बंदूक की नाल, मैगजीन, ट्रिगर, हथौड़ा, प्लायर, स्प्रिंग सहित अन्य उपकरण बरामद किए। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी: दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार, निवासी ग्राम आंतरीमाता फरार आरोपी: नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर, निवासी आंतरीमाता इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी सहित मनासा थाना पुलिस एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार तस्करों में हड़कंप मच गया है।**
Ad

ताज़ा खबरें

Viral Video: गजब आइडिया है! गधे का ऐसा इस्तेमाल देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
राष्ट्रीय

Viral Video: गजब आइडिया है! गधे का ऐसा इस्तेमाल देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई पत्रकारों की एकजुटता, कुकड़ेश्वर में गूंजा पत्रकारिता का संदेश  नीमच-मंदसौर सहित जिलेभर के पत्रकारों का महासंगम, भव्य सम्मान समारोह के बाद हुआ सहभोज
नीमच

मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई पत्रकारों की एकजुटता, कुकड़ेश्वर में गूंजा पत्रकारिता का संदेश नीमच-मंदसौर सहित जिलेभर के पत्रकारों का महासंगम, भव्य सम्मान समारोह के बाद हुआ सहभोज

PHOTO : कहीं डूबी सड़कें, कहीं नाव बनी सहारा… असम में बाढ़ के बीच ऐसे चल रहा राहत अभियान
राष्ट्रीय

PHOTO : कहीं डूबी सड़कें, कहीं नाव बनी सहारा… असम में बाढ़ के बीच ऐसे चल रहा राहत अभियान

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | उज्जैन एवं शिवपुरी में नए एयरपोर्ट निर्माण कार्य में प्रगति लाएं : केंद्रीय मंत्री श्री नायडू पिछले छह महीने में मध्यप्रदेश के 50 हजार से अधिक यात्
मध्यप्रदेश

अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिं