Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
2026 का शक्तिशाली अल-नीनो बढ़ा सकता है मौसम का खतरा, बारिश से गर्मी तक भारत पर क्या होगा असर?ओडिशा: बाढ़ में 5 दिन पेड़ से लटके रहे सुंनंदा, कैसे बची जान? समझें शरीर का ‘सर्वाइवल मोड’मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दी बधाईअगले 24 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में बरसात, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्टकीर्ति झा आजाद पर FIR दर्ज, तृणमूल सांसद पर 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जांच में जुटी CIDमौसम : लो प्रेशर का असर, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टटाटानगर-आसनसोल रूट के यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 30 अगस्त तक 4 ट्रेनें रद्दजबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायतावीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षणपानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट कीकिसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिताChhattisgarh Paper Leak: सुई से छेदकर निकाला पर्चा, 11 हजार में बेचा; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तारहोमवर्क न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, बच्चे की हुई मौत, CCTV वीडियो वायरलचुनौतियां को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आजादी का अमृतकाल चल रहा है, हम सब मिलकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव इकॉनामिक टाईम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में हुए शामिल

जनगणना 2027: ‘स्व-गणना’ सुविधा से सुलभ होगी नागरिकों के लिए जनगणना की प्रक्रिया

Author
undefined 04 अप्रैल 2026, 06:28 pm
जनगणना 2027: ‘स्व-गणना’ सुविधा से सुलभ होगी नागरिकों के लिए जनगणना की प्रक्रिया
33 सवालों से निर्धारित होगा जनगणना का लेखा जोखा जनगणना के इतिहास में पहली बार डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते सेल्फ एन्यूमेरेशन की व्यवस्था भी दी जा रही है। 'स्व-गणना' (सेल्फ एन्यूमेरेशन- एसई) की विधि के माध्यम से सामान्य परिवार के उत्तरदाता को एक सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा से विशेष रूप से सेवा कामकाजी और व्यस्त परिवारों को सहायता मिल सकेगी जो सुबह से अपने काम पर निकल जाते हैं। इससे यह सेवा कार्यों को सुगम बनाती है तथा आँकड़ों की सटीकता भी सुनिश्चित करता है। स्व-गणना (SE) के बावजूद प्रगणक का क्षेत्रीय दौरा अनिवार्य रहेगा। प्रगणक द्वारा भी SE डेटा का सत्यापन अनिवार्य है। 16 अप्रैल से se.census.gov.in पोर्टल पर नागरिकों को ओटीपी और मोबाइल नंबर लॉगिन से सुरक्षित और सरल पहुंच मिलेगी जिससे वो अपने आप ही समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध इंटरफेस पर दर्ज कर सकेंगे। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक की अवधि में जानकारी दर्ज करने के उपरांत उसे सबमिट करने पर आपके मोबाइल नंबर पर एक सेल्फ एन्यूमेरेशन (SE) आईडी प्राप्त होगी, जिसे 1 मई के उपरांत घर पहुंच सर्वे के लिए आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराया जाना आवश्यक होगा जिसके पश्चात सेल्फ एन्यूमेरेशन की जानकारी को प्रगणक द्वारा पुष्टि कर उसे फ्रीज़ किया जाएगा। इससे नागरिकों के समय की बचत होगी और प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की जटिलता का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से एकदम सटीक डाटा पोर्टल पर दर्ज करने के साथ ही प्रगणक को भी उपलब्ध कराए जाने की अपील की गई है। 01 से 30 मई 2026 की अवधि में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्यवाही की जाएगी। जनगणना 2027 के दौरान 33 सवालों के आधार पर नागरिकों से जानकारी प्राप्त कर उसे अद्यतन की जाएगी। जनगणना के दौरान मुख्य रूप से आवास, पेयजल, शौचालय, रसोई के लिए उपलब्ध ईंधन, बिजली, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। नागरिकों के सक्रिय मोबाइल नंबर का उपयोग केवल जनगणना संबंधी संचार के लिए ही किया जाएगा। नागरिकों द्वारा उपलब्ध जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय रहेगी।
Ad

ताज़ा खबरें