Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाने के प्रस्ताव पर छात्रों की आपत्ति, यूनिवर्सिटी को लिखा ई-मेलमौसम : बिहार में येलो अलर्ट, 15 अगस्त तक झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिशViral Video : तबादले की खबर सुन रो पड़े छात्र, फेवरेट टीचर को रोकने के लिए बंद कर दिया स्कूल का गेटViral Video: गजब आइडिया है! गधे का ऐसा इस्तेमाल देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आपमूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई पत्रकारों की एकजुटता, कुकड़ेश्वर में गूंजा पत्रकारिता का संदेश नीमच-मंदसौर सहित जिलेभर के पत्रकारों का महासंगम, भव्य सम्मान समारोह के बाद हुआ सहभोजPHOTO : कहीं डूबी सड़कें, कहीं नाव बनी सहारा… असम में बाढ़ के बीच ऐसे चल रहा राहत अभियानपीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | उज्जैन एवं शिवपुरी में नए एयरपोर्ट निर्माण कार्य में प्रगति लाएं : केंद्रीय मंत्री श्री नायडू पिछले छह महीने में मध्यप्रदेश के 50 हजार से अधिक यात्अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिंमनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधिशुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जीकिसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्मघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तजिले में अब तक औसत 351.1 मि.मी. वर्षा दर्जप्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतइंजीनियर, वकील और CA के हाथों में CJP की कमान: मिलिए अभिजीत दीपके की 12 सदस्यीय टीम से

10 साल से ड्रग तस्करी में सक्रिय कुख्यात विनोद धाकड़ पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS Act में निरुद्ध कर भेजा केंद्रीय जेल इंदौर

Author
Mukesh Rathor 20 जुलाई 2026, 05:53 pm
10 साल से ड्रग तस्करी में सक्रिय कुख्यात विनोद धाकड़ पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS Act में निरुद्ध कर भेजा केंद्रीय जेल इंदौर
मनासा (नीमच), 20 जुलाई। नीमच पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मनासा क्षेत्र के कुख्यात ड्रग माफिया विनोद पिता जगदीश धाकड़ (28), निवासी ग्राम कंजार्डा को PIT-NDPS Act (स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988) के तहत निरुद्ध कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया है। यह कार्रवाई उज्जैन संभाग के आयुक्त एवं जिला दंडाधिकारी नीमच के आदेश पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल तथा एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद धाकड़ पिछले करीब 10 वर्षों से अवैध मादक पदार्थों के संग्रहण, परिवहन और तस्करी के संगठित कारोबार में सक्रिय था। उसका नेटवर्क नीमच के साथ-साथ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ एवं अन्य सीमावर्ती जिलों तक फैला हुआ था। आरोपी ने तस्करी के लिए एजेंटों और बिचौलियों का एक संगठित गिरोह बना रखा था। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2017 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तीन गंभीर मामले दर्ज हैं— अपराध क्रमांक 136/2017, धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रतनगढ़ अपराध क्रमांक 07/2025, धारा 8/15, 29, 25 एनडीपीएस एक्ट, थाना रतनगढ़ अपराध क्रमांक 154/2025, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना मनासा पुलिस का कहना है कि आरोपी की आपराधिक गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल था और लोग उसके खिलाफ बोलने से भी कतराते थे। थाना मनासा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों और उसकी गतिविधियों का विस्तृत डोजियर तैयार कर जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया था। डोजियर के परीक्षण के बाद PIT-NDPS Act के तहत निरुद्धीकरण के आदेश जारी किए गए, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया गया। नीमच पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Ad

ताज़ा खबरें