कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज हर्कियाखाल बालाजी के दर्शन करेंगे
कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज 7 जुलाई 2026 मंगलवार को नीमच जिले के हर्कियाखाल स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल श्री गहलोत प्रातः 8:00 बजे नागदा से प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10:30 बजे हर्कियाखाल पहुंचकर श्री बालाजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11:00 बजे नाथद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे