Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP प्रदर्शन की फॉरेन फंडिंग पर विदेश मंत्रालय के नाम से भ्रामक पोस्ट वायरल, MEA ने बताया सचमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाईजानिए कौन हैं नंदन नीलेकणि? जिन्हें पीएम मोदी ने सौंपी हाई-पावर्ड टास्क फोर्स की कमानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री ऋषिकांत सिंह को दी बधाई | कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 61 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक36 दिनों की गूंज के बाद जंतर-मंतर पर सन्नाटा, 200 सफाईकर्मियों ने दिनभर चलाया अभियानदो वर्षों में एक लाख नियमित शासकीय पदों पर होगी भर्ती: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | युवाओं को योग्यता के अनुरूप समान अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक विभाग का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जाएगा पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों को रोनिवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समान नागरिक संहिता समान अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 109 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 44 कार्यों का किया लोकार्पण 84 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का हुआ भूमिपूजन नपंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक सदस्य गिरफ्तार; हमले की थी साजिशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पणमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया | दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई और लापरवाही करने वालों का निलंबन करने के कलेक्टर खंडवा को निर्देश विभागीय जांच तत्काल शुरू करें, जाँच में दोषी पाये जाने वाले बर्खास्त होंगेमन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण बना विकास और समृद्धि का आधार 12983 जल संरक्षण कार्य, 1489 खेत तालाब और जनभागीदारी आधारित नवाचारों से सीधी ने बनाई राषNEET पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार, दो आरोपियों की जमानत पर होगी सुनवाईप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख | प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की कैच द रेन अभियान पर चर्चा प्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों को मिली प्रशंसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा में स्थामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्क्वैश चैंपियन बेटी अनाहत सिंह को दी बधाई | विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में अनाहत ने जीता गर्ल्स सिंगल्स का खिताबमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कारगिल विजय दिवस पर अमर वीरों को किया नमन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ,

Author
Admin Malwa First 06 मई 2026, 06:55 pm
शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षक भर्ती  प्रक्रिया प्रारंभ,
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत नवीन पंजीयन, पूर्व पंजीकृत आवेदकों की प्रोफाइल अपडेट तथा दस्तावेज सत्यापन के लिए समय-सारणी जारी की गई है। महत्वपूर्ण तिथियां व प्रक्रिया: नवीन आवेदक: 02 मई से 11 मई 2026 तक अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 पर पंजीयन कर दस्तावेज अपलोड करेंगे। इनका सत्यापन 04 मई से 11 मई 2026 तक संकुल प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। पूर्व पंजीकृत आवेदक: 12 मई से 22 मई 2026 तक अपनी प्रोफाइल अपडेट एवं संशोधन कर सकेंगे तथा इसी अवधि में उनका सत्यापन भी किया जाएगा। अनिवार्य जानकारी: आवेदकों को शैक्षणिक, व्यावसायिक योग्यता, शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं अनुभव संबंधी जानकारी पोर्टल 3.0 पर दर्ज करना अनिवार्य होग मूल दस्तावेज सत्यापन: दस्तावेज अपलोड के बाद म.प्र. स्कूल शिक्षा विभाग के किसी भी संकुल में जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इसके उपरांत ही स्कोर कार्ड जारी होगा। अन्य कार्य: एक से अधिक यूजर आईडी वाले आवेदक अनुभव प्रमाण पत्र मर्ज करने तथा मोबाइल नंबर परिवर्तन की प्रक्रिया भी 12 मई से 22 मई 2026 के बीच पूर्ण कर सकेंगे। महत्वपूर्ण निर्देश: संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि सभी आवेदकों को अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 पर अनिवार्य रूप से दस्तावेज अपलोड कर सत्यापन कराना होगा। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले आवेदकों का स्कोर कार्ड जनरेट नहीं होगा तथा वे सत्र 2026-27 की अतिथि शिक्षक चयन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे। अधिक जानकारी: इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश एवं समय सारणी की जानकारी के लिए लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा जारी पत्र क्रमांक /अतिथि शिक्षक/2026-27/548-549/ भोपाल दिनांक 29.04.2026 का अवलोकन करें। यह पत्र gfms.educationportal3.inपर उपलब्ध है।
Ad

ताज़ा खबरें