Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए निदुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में निवेश और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योतामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से की मुलाकात | मध्यप्रदेश और रास अल खैमाह के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा

किसान भाई रसायन मुक्‍त, जीरो बजट की खेती अपनाकर स्‍वस्‍थ्‍य समाज निर्माण में योगदान दें- श्री विजयवर्गीय

Author
Admin Malwa First 30 मार्च 2026, 03:49 pm
किसान भाई रसायन मुक्‍त, जीरो बजट की खेती अपनाकर स्‍वस्‍थ्‍य समाज निर्माण में योगदान दें- श्री विजयवर्गीय
जावद में 16 राज्‍यों के किसान सीख रहे है जीरो बजट खेती के गुर पद्मश्री सुभाष पालेकर ने किसानों को जहर मुक्‍त जीरो बजट खेती अपनाने के बताए उपाय विधायक जावद श्री सखलेचा की अनुकरणीय पहल जिले एवं प्रदेश के किसान भाई रसायन मुक्‍त, जीरो बजट की खेती को अपना कर, भावी पीढ़ी को स्‍वस्‍थ बनाने एवं स्‍वस्‍थ समाज के निर्माण में अपना महत्‍वपूर्ण योगदान दे। पद्मश्री सुभाष पालेकर जी ने कृषि क्षेत्र में अनेको प्रयोग कर जीरो बजट रसायन मुक्‍त कृषि पद्धति तैयार की है। इस कृषि पद्धति का उपयोग कर किसान भाई, जीरो बजट खेती करें। य‍ह बात प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कृषि उपज मण्‍डी जावद में आयोजित जहर मुक्‍त जीरो बजट कृषि पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को मुख्‍य अतिथि के रूप में सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मुख्‍य वक्‍ता पद्मश्री श्री सुभाष पालेकर, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, नीमच न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपड़ा, पूर्व सांसद श्री सुभाष जी, पूर्व विधायक कटनी श्री कैलाश जी व अन्‍य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मंत्री श्री विजय वर्गीय ने कहा, कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी प्राकृतिक खेती, जीरो बजट खेती की बात करते है। इन कृषि पद्धतियों से किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान भाई श्री सुभाष पालेकर जी की कृषि पद्धतियों को समझे और उन्‍हें अपनाए। देश को आत्‍मर्भिर बनाना है, कृषि क्षेत्र में भी आत्‍मनिर्भर बनना है। श्री विजयवर्गीय ने कीटनाशक और रासायनिक उर्वरक को मानवता का दुश्‍मन बताया। मुख्‍य वक्‍ता श्री सुभाष पालेकर ने अपने उदबोधन में कहा, कि मैं अपने जीवन में पहले विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा से मिला हूं जो जावद में नि:शुल्‍क कृषि पर आधारित प्रशिक्षण शिविर किसानों के लिए आयोजित कर रहे है। उन्‍होने कहा, कि मेरी कृषि पद्धति जैविक और प्राकृतिक नहीं है, उससे भिन्‍न है। उन्‍होने कहा, कि किसी भी पेड़ पौधे को जीवित रहने के लिए कीटनाशक और किसी भी प्रकार के खाद के भोजन की जरूरत नहीं होती है। उन्‍होने कहा, कि फसलों में रासायनिक उर्वरक का कतई उपयोग ना करें और ना ही कीटनाशक का। उन्‍होने किसानों से देशी बीज का उपयोग करने की बात कही। श्री पालेकर जी ने रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के दुष्‍प्रभावों के बारे में विस्‍तार से बताया। विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने अध्‍यक्षीय उदबोधन में कहा कि समय के साथ खेती का स्‍वरूप भी बदल रहा है। सोलर एनर्जी के मामले में जावद देश में अग्रणी है। उन्‍होने कहा, कि जावद के सरकारी स्‍कूल के 50 छात्र एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहे है। शासकीय स्‍कूलों में जे.ई.ई.नीट की नि:शुल्‍क कोचिंग सुविधा के उक्‍त परिणाम मिले है। श्री सखलेचा ने कहा, कि इस प्रशिक्षण शिविर स्‍थल पर विभिन्‍न 16 विभागों की स्‍टाल एवं प्रदर्शनी लगी है। जावद क्षेत्र के 1500 विद्यार्थी आठ माह से ए.आई.की पढ़ाई कर रहे है। इनमें से 800 बच्‍चे कृषि में ए.आई.का उपयोग सीख रहे है। उन्‍होने कहा, कि सभी विभागों, कृषि वैज्ञानिकों और श्री सुभाष पालेकर जी के मार्गदर्शन से जावद क्षेत्र का किसान देश, प्रदेश का अग्रणी किसान बनेगा। कार्यक्रम को विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने भी सम्‍बोधित करते हुए नीमच, जावद की गांधीसागर से प्रेशर युक्‍त सिंचाई योजना स्‍वीकृत होने की जानकारी दी। उन्‍होने कहा, कि इस सिंचाई योजना से क्षेत्र के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। किसान खुशहाल होगा। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक श्री सखलेचा ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया। इस मौके पर जावद न.प.अध्‍यक्ष श्री सोहनलाल माली, नीमच के पूर्व जनपद अध्‍यक्ष श्री उमरावसिह गुर्जर, श्री श्‍याम काबरा, श्री यशवंत बंजारा, श्री अशोक विक्रम सोनी, अर्जुन माली, श्री सचिन गौखरू, क्षेत्री की सभी न.प.के अध्‍यक्षगण, सरपंचगण, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन, क्षेत्र के नगरीय निकायो के सभी सीएमओ व अन्‍य अधिकारी, कृषि, उद्यानिक, पशुपालन विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं नीमच जिले व प्रदेश सहित 16 प्रदेशों से बडी संख्‍या में आए किसान बंधु उपस्थित थे।
Ad

ताज़ा खबरें

Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी
राष्ट्रीय

Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर
राष्ट्रीय

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग
मध्यप्रदेश

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग

दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”
मध्यप्रदेश

दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”