Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट द्वारा तीन अलग-अलग कार्यवाहियों में अवैध अफीम जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Author
Admin Malwa First 21 मार्च 2026, 05:23 pm
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट द्वारा तीन अलग-अलग कार्यवाहियों में अवैध अफीम जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

नशीले पदार्थों के विरुद्ध सतत अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट के अधिकारियों द्वारा दिनांक 18.03.2026 से 20.03.2026 के बीच तीन अलग-अलग कार्यवाहियों में अवैध अफीम की महत्वपूर्ण जब्ती करते हुए कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रथम प्रकरण:
दिनांक 18.03.2026 को नीमच द्वितीय खंड एवं P&I सेल, सिंगोली की संयुक्त टीम द्वारा रावतभाटा-कोटा रोड पर ग्राम बोराबास, तहसील लाडपुरा, जिला कोटा (राजस्थान) के पास एक निजी बस में यात्रा कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.048 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त किया गया।

द्वितीय प्रकरण :
दिनांक 18.03.2026 को नीमच प्रथम तथा द्वितीय खण्ड की संयुक्त टीम द्वारा नीमच-सिंगोली रोड पर ग्राम मोरवन, तहसील जावद, जिला नीमच के पास एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 01 प्लास्टिक थैली में 1.093 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। जब्त अफीम एवं वाहन के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

तृतीय प्रकरण:
विशिष्ट सूचना के आधार पर दिनांक 19/20.03.2026 को नीमच प्रथम खंड की टीम द्वारा ग्राम भावता, भावता-कुचरोड़ रोड, तहसील दलौदा, जिला मंदसौर के पास एक बजाज CT100 मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन के साइड बैग से 02 प्लास्टिक थैलियों में छिपाकर रखी गई 1.430 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। उक्त अफीम एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर 01 आरोपी को NDPS अधिनियम, 1985 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।


तीनों प्रकरणों में जब्त की गई कुल अवैध अफीम लगभग 3.571 किलोग्राम है तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध NDPS अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। आगे की जांच जारी है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, एम.पी. यूनिट देश को “नशा मुक्त भारत” बनाने के अपने संकल्प के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी रखेगा।

Ad

ताज़ा खबरें